73 परिषदीय विद्यालयों के शिक्षकों का रोका गया वेतन

हिन्दुस्तान, इटावा औरैया
Follow us on Google News
share

इटावा में 73 विद्यालयों के शिक्षकों और स्टाफ का वेतन ऑनलाइन हाजिरी न दर्ज करने के कारण रोक दिया गया है। यह आदेश शिक्षक दिवस के दिन जारी हुआ था। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी ने कहा कि कई विद्यालयों ने शत प्रतिशत उपस्थिति दर्ज नहीं कराई, जिसके चलते यह निर्णय लिया गया।

73 परिषदीय विद्यालयों के शिक्षकों का रोका गया वेतन

इटावा। बेसिक शिक्षा विभाग के 73 विद्यालयों में कार्यरत शिक्षकों का वेतन अग्रिम आदेशों तक के लिए रोक दिया गया है। शिक्षकों के साथ ही पूरे स्टाफ का वेतन रोका गया है। ऐसा आनलाइन हाजिरी दर्ज नहीं किए जाने के कारण किया गया है। खास बात यह है कि यह फैसला शिक्षक दिवस के दिन किया गया है। इस संबंध में जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी की ओर से जो आदेश जारी किया गया है उसमें कहा गया है कि ऑनलाइन उपस्थिति दर्ज नहीं करने के कारण इन 73 विद्यालयों के पूरे स्टाफ का वेतन अग्रिम आदेशों तक अवरुद्ध किया गया। इसमें कहा गया है कि डीएम के निर्देश पर परिषदीय स्कूलों में पढ़ने वाले छात्र-छात्राओं की शत प्रतिशत उपस्थित दर्ज कराए जाने के निर्देश दिए गए थे।

इसके बाद भी कई विद्यालयों में शत प्रतिशत उपस्थिति दर्ज नहीं कराई गई। 13 अगस्त और 20 अगस्त को ऑनलाइन उपस्थिति दर्ज न कराए जाने वाले विद्यालयों को चेतावनी दी गई थी। 20 अगस्त को तो अंतिम चेतावनी दी गई थी। उसके बाद भी अगस्त के महीने में 73 विद्यालयों ने ऑनलाइन उपस्थिति दर्ज नहीं कराई। इसके कारण इन 73 विद्यालयों की पूरे स्टाफ का वेतन अग्रिम आदेशों तक रोक दिया गया है।

Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें
Hindi News , इंडिया न्यूज़ , आज का मौसम , विधानसभा चुनाव और Navratri 2026 से जुड़ी ताज़ा खबरों व पल-पल के अपडेट के लिए लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े रहें। UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Vidhan Sabha Candidates से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें और जानकारी यहां पढ़ें। सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप अभी डाउनलोड करें।
Hindi NewsIndia News73 परिषदीय विद्यालयों के शिक्षकों का रोका गया वेतन