भगवान विष्णु को समर्पित पुत्रदा एकादशी आज
हिन्दुस्तान, बरेली
बरेली, वरिष्ठ संवाददाता। ज्योतिषशास्त्र एवं वैदिक पंचांग अनुसार पवित्रा एकादशी (पुत्रदा एकादशी) आगामी 23 अगस्त दिन रविवार को शास्त्रोक्त है। यह श्रावण

बरेली। ज्योतिषशास्त्र एवं वैदिक पंचांग अनुसार पवित्रा एकादशी (पुत्रदा एकादशी) आगामी 23 अगस्त दिन रविवार को शास्त्रोक्त है। यह श्रावण शुक्ल पक्ष की एकादशी है और भगवान विष्णु को समर्पित हैं। पवित्रा एकादशी को पुत्रदा एकादशी के नाम से भी जाना जाता है। पंडित सुशील पाठक ने बताया कि पवित्रा एकादशी तिथि प्रारंभ 22/23 अगस्त की रात दो बजे से प्रारम्भ होकर 23/24 अगस्त प्रातः 4 बजकर 18 मिनट तक है। उदयातिथि अनुसार सूर्योदय एकादशी तिथि में 23 अगस्त को होने के कारण व्रत इसी दिन शास्त्रोक्त है। व्रत पारण 24 अगस्त सोमवार प्रातः लगभग 6 बजकर 05 मिनट से 07 बजकर 45 मिनट के बीच करें।
ये भी पढ़ें:सावन की पुत्रदा एकादशी पर राशि अनुसार करें इन चीजों का दान, बढ़ेगी बरकत दूर होगी आर्थिक तंगी
बताया पवित्रा एकादशी को पुत्रदा एकादशी भी कहा जाता है।
ये भी पढ़ें:दो दिन मनाई जाएगी पुत्रदा एकादशी


