हाथों में तिरंगा और जज्बे में दिखी राष्ट्रभक्ति

हिन्दुस्तान, वाराणसी
share

वाराणसी में एक साथ लहराते तिरंगे और गूंजते देशभक्ति के नारों ने शहर का माहौल राष्ट्रभक्ति से भर दिया। भाजपा द्वारा आयोजित तिरंगा यात्रा ने स्वतंत्रता उत्सव की शुरुआत की। विद्यार्थियों और नागरिकों ने मिलकर एकता और राष्ट्रीय गौरव का संदेश दिया। यात्रा का नेतृत्व जलशक्ति मंत्री स्वतंत्रदेव सिंह ने किया।

हाथों में तिरंगा और जज्बे में दिखी राष्ट्रभक्ति

वाराणसी, विशेष संवाददाता। एक साथ लहराते तिरंगे और गूंजते देशभक्ति के नारों ने गुरुवार को स्वतंत्रता दिवस से पहले ही शहर के माहौल को राष्ट्रभक्ति से सराबोर कर दिया। मौका था भाजपा की ओर से आयोजित तिरंगा यात्रा का। महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ खेल मैदान से निकली ‘हर घर तिरंगा यात्रा’ ने स्वाधीनता उत्सव की शुरुआत को देशभक्ति के रंग में रंग दिया। राष्ट्रध्वज लिये विद्यार्थियों, युवाओं और नागरिकों ने राष्ट्रप्रेम, एकता और राष्ट्रीय गौरव का संदेश दिया। काशी की सड़कों पर चहुंओर देश की शान का सम्मान होता दिखा।

यात्रा का नेतृत्व

काशी विद्यापीठ से मलदहिया, लहुराबीर होते डॉ. संपूर्णानंद संस्कृत विश्वविद्यालय परिसर तक निकाली यात्रा का नेतृत्व प्रदेश के जलशक्ति मंत्री स्वतंत्रदेव सिंह ने किया। यात्रा के आगे पीएसी एवं पुलिस बैंड था और पीछे बड़ी संख्या में स्कूली बच्चे, युवा, स्थानीय नागरिक और विभिन्न वर्गों के लोग राष्ट्रीय ध्वज लिए थे। ‘भारत माता की जय’ और ‘वंदे मातरम्’ के नारों से दिशाएं गूंज रही थीं। यात्रा के दौरान अलग-अलग स्थानों से लोग जुड़ते गए। यात्रा मार्गों पर 12 जगहों पर विभिन्न समाज के लोगों ने गुलाब की पंखुड़ियों की वर्षा की। यात्रा प्रारम्भ होने से पूर्व काशी विद्यापीठ मैदान में जुटे लोगों ने राष्ट्रगान भी गाया। महानगर अध्यक्ष प्रदीप अग्रहरि ने कहा कि यह विशाल तिरंगा यात्रा केवल एक आयोजन नहीं, बल्कि काशी के जन-जन की राष्ट्रीय चेतना और राष्ट्र प्रथम के भाव का प्रकटीकरण है।

सामान्य प्रश्न

✦तिरंगा यात्रा का आयोजन कहां हुआ?−
तिरंगा यात्रा का आयोजन वाराणसी में हुआ।
Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें
Hindi News , इंडिया न्यूज़ , आज का मौसम , विधानसभा चुनाव से जुड़ी ताज़ा खबरों व पल-पल के अपडेट के लिए लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े रहें। UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Vidhan Sabha Candidates से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें और जानकारी यहां पढ़ें। सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप अभी डाउनलोड करें।
Hindi NewsIndia Newsहाथों में तिरंगा और जज्बे में दिखी राष्ट्रभक्ति