तिरंगे के साथ पौधों का संदेश, निकली देशभक्ति की तिरंगा यात्रा

हिन्दुस्तान, संभल
Follow us on Google News
share

संबल में हर घर तिरंगा अभियान के तहत बहजोई स्थित जैमलपुर प्राथमिक विद्यालय में तिरंगा यात्रा निकाली गई। बच्चों ने आस-पास के लोगों को स्वतंत्रता दिवस के प्रति जागरूक किया। कार्यक्रम में बच्चों को एक तिरंगा और फलदार पौधा भेंट किया गया, जिससे उन्होंने देशप्रेम और पर्यावरण संरक्षण का संदेश समझा।

तिरंगे के साथ पौधों का संदेश, निकली देशभक्ति की तिरंगा यात्रा

संभल में हर घर तिरंगा अभियान के तहत बहजोई स्थित जैमलपुर प्राथमिक विद्यालय में शुक्रवार को तिरंगा यात्रा निकाली गई। सम्भल वन प्रभाग की चंदौसी रेंज के स्टाफ के साथ विद्यालय के बच्चों ने हाथों में तिरंगा लेकर देशभक्ति के नारों से वातावरण को राष्ट्रप्रेम से सराबोर कर दिया। बच्चों ने उत्साहपूर्वक यात्रा में शामिल होकर लोगों को स्वतंत्रता दिवस के प्रति जागरूक किया। कार्यक्रम का खास आकर्षण वन विभाग की अनूठी पहल ‘एक तिरंगा, एक पौधा’ रही। इसके तहत विद्यालय के प्रत्येक बच्चे को एक तिरंगा और फलदार प्रजाति का एक पौधा भेंट किया गया। तिरंगे के साथ पौधा देकर बच्चों को यह संदेश दिया गया कि देशप्रेम केवल नारों तक सीमित नहीं, बल्कि प्रकृति की रक्षा करना भी राष्ट्रसेवा का महत्वपूर्ण हिस्सा है।

इस अवसर पर 80वें स्वतंत्रता दिवस और देश की उपलब्धियों एवं विकास यात्रा पर व्याख्यान आयोजित किया गया। वक्ताओं ने विद्यार्थियों को स्वतंत्रता दिवस के महत्व, राष्ट्रध्वज के सम्मान और देश के विकास में युवा पीढ़ी की भूमिका के बारे में जानकारी दी। कार्यक्रम में क्षेत्रीय वनाधिकारी चंदौसी प्रभात कुमार, सेक्शन प्रभारी बहजोई नीरज कुमार, वन दरोगा विकास नेगी, वन रक्षक विशाल श्रीवास्तव और वन रक्षक दीवान सिंह रावत सहित वन विभाग के अधिकारी-कर्मचारी मौजूद रहे। तिरंगा यात्रा और पौध वितरण के माध्यम से बच्चों को राष्ट्रप्रेम, पर्यावरण संरक्षण और जनभागीदारी का दोहरा संदेश दिया गया। पहल ने विद्यार्थियों को देश के प्रति जिम्मेदारी निभाने के साथ प्रकृति को हरा-भरा रखने के लिए भी प्रेरित किया

Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें
Hindi News , इंडिया न्यूज़ , आज का मौसम , विधानसभा चुनाव और Sawan 2026 से जुड़ी ताज़ा खबरों व पल-पल के अपडेट के लिए लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े रहें। UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Vidhan Sabha Candisates से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें और जानकारी यहां पढ़ें। सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप अभी डाउनलोड करें।
Hindi NewsIndia Newsतिरंगे के साथ पौधों का संदेश, निकली देशभक्ति की तिरंगा यात्रा