तिरंगा यात्रा में गूंजा देशभक्ति का जयघोष, हर घर तिरंगा का दिया संदेश
(पेज चार/युवा)ली यात्रा रोहतास बाजार होते हुए रोहतासनगर पंचायत पहुंची, जहां सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति दी गई। इस दौरान

रोहतास, एक संवाददाता। स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर शुक्रवार को रोहतास में देशभक्ति का अनूठा उत्साह देखने को मिला। सुन्दरगंज स्थित एसएस कैंब्रियन विद्यालय की ओर से 25 फीट लंबे तिरंगे के साथ भव्य तिरंगा यात्रा निकाली गई। यात्रा में छात्र-छात्राओं, शिक्षकों, जनप्रतिनिधियों और ग्रामीणों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। विद्यार्थी हाथों में तिरंगा और देशभक्ति के संदेश लिखी तख्तियां लेकर चल रहे थे। भारत माता की जय और वंदे मातरम् के नारों से पूरा क्षेत्र गूंज उठा। विद्यालय से निकली यात्रा रोहतास बाजार होते हुए रोहतासनगर पंचायत पहुंची, जहां सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति दी गई। इस दौरान बच्चों ने लोगों से अपने घरों पर तिरंगा फहराने की अपील करते हुए हर घर तिरंगा अभियान का संदेश दिया।
विद्यालय के निदेशक गौतम गुप्ता ने कहा कि ऐसे आयोजन विद्यार्थियों में देशप्रेम, राष्ट्रीय एकता और नागरिक जिम्मेदारी की भावना को मजबूत करते हैं। मौके पर डायरेक्टर गौतम गुप्ता, गुलबहार, तोराब नियाजी, विशाल देव, शिक्षक सौरभ सिन्हा, दिनेश गुप्ता, आरडी पांडेय, संध्या कुमारी, गुंजा कुमारी, सुशील कुमार, शशि कुमार, आदिल शाहिद, सीतांशु कुमार, आयुष कुमार, जेबा फिरदोश, निकिता सिंह, साहिबा प्रवीण, दिव्या कुमारी, प्रियांशु कुमारी, संजना कुमारी, संजीव कुशवाहा सहित कई लोग मौजूद रहे।
लेखक के बारे में
Hindustan | Bureauहिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्यों सहित देश की राजधानी दिल्ली और एनसीआर (नोएडा, गाजियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्करण प्रकाशित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपरि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद विस्तार से न्यूज रिपोर्ट प्रकाशित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।
और पढ़ें

