वीमेंस कॉलेज ने सातवें सेमेस्टर में नामांकन को खोला पोर्टल
By Newswrap
हिन्दुस्तान, पटनापटना वीमेंस कॉलेज ने 2023-2027 सत्र की छात्राओं के लिए सातवें सेमेस्टर में नामांकन का पोर्टल पुनः खोला है। जो छात्राएं 6th सेमेस्टर में 7.5 सीजीपीए से कम अंक प्राप्त करती थीं, वे 15 जुलाई तक आवेदन कर सकती हैं। रजिस्ट्रेशन शुल्क 200 रुपये और नामांकन अगस्त में होगा।

पटना वीमेंस कॉलेज ने चार वर्षीय स्नातक नामांकन के सत्र 2023-2027 की छात्राओं के लिए सातवें सेमेस्टर में नामांकन को पोर्टल एक बार फिर से खोल दिया है। पोर्टल उन छात्राओं के लिए खोला गया है जिनका छठे सेमेस्टर में 7.5 सीजीपीए से कम अंक था। वैसी छात्राएं अब वीमेंस कॉलेज की वेबसाइट pwcadmissions.in पर जाकर 15 जुलाई तक आवेदन कर सकती हैं। रजिस्ट्रेशन शुल्क 200 रुपये निर्धारित किया गया है। छात्राओं को ऑनर्स की डिग्री मिलेगी। कई विषयों में 15 से भी कम छात्राएं सातवें सेमेस्टर में प्रवेश कर सकीं थीं। अब इन छात्राओं के नामांकन होने से छात्राओं की संख्या बढ़ेगी।
कॉलेज ने पीजी, पीजी डिप्लोमा और एमसीए प्रोग्राम में नामांकन को आवेदन करने वाली छात्राओं के लिए नामांकन तिथियां जारी कर दी हैं। सभी प्रोग्राम में नामांकन एक अगस्त को अलग-अलग समय पर पर होगा।
लेखक के बारे में
Hindustanहिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें
Hindi News , इंडिया न्यूज़ , आज का मौसम , विधानसभा चुनाव और Sawan 2026 से जुड़ी ताज़ा खबरों व पल-पल के अपडेट के लिए लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े रहें। UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Vidhan Sabha Candisates से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें और जानकारी यहां पढ़ें। सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप अभी डाउनलोड करें।


