कॉसमॉस क्वेस्ट: छात्राओं ने दिखाई अंतरिक्ष विज्ञान में रुचि

हिन्दुस्तान, पटना
Follow us on Google News
share

पटना वीमेन्स कॉलेज के भौतिकी विभाग ने राष्ट्रीय अंतरिक्ष दिवस पर 'कॉसमॉस क्वेस्ट 3.0' कार्यक्रम का आयोजन किया। इस कार्यक्रम का उद्देश्य छात्राओं में अंतरिक्ष अन्वेषण और वैज्ञानिक नवाचार के प्रति जागरूकता बढ़ाना था। प्रो. राजकिशोर प्रसाद ने छात्राओं को प्रेरित किया और विजेताओं को पुरस्कार दिए गए।

कॉसमॉस क्वेस्ट: छात्राओं ने दिखाई अंतरिक्ष विज्ञान में रुचि

पटना वीमेन्स कॉलेज (ऑटोनॉमस) के भौतिकी विभाग ने राष्ट्रीय अंतरिक्ष दिवस पर शनिवार को 'कॉसमॉस क्वेस्ट 3.0' कार्यक्रम का आयोजन किया। इंडियाज स्पेस जर्नी टुवर्ड्स विकसित भारत 2047 विषय पर आयोजित इस कार्यक्रम का उद्देश्य छात्राओं में अंतरिक्ष अन्वेषण एवं वैज्ञानिक नवाचार के प्रति जागरूकता बढ़ाना था। भौतिकी विभागाध्यक्ष डॉ. कविता वर्मा ने स्वागत भाषण दिया। कॉलेज की प्राचार्या डॉ. सिस्टर तनिशा एसी के संरक्षण में आयोजित कार्यक्रम में मुख्य अतिथि बीएन कॉलेज पटना के प्राचार्य प्रो. (डॉ.) राजकिशोर प्रसाद ने छात्राओं को वैज्ञानिक दृष्टिकोण और अंतरिक्ष विज्ञान में बढ़ते अवसरों के बारे में प्रेरित किया।कार्यक्रम की संयुक्त रिपोर्ट डॉ. अमृता (सहायक प्रोफेसर) ने प्रस्तुत की।

इस दौरान क्विज, पोस्टर और शॉर्ट वीडियो प्रतियोगिता के विजेताओं को पुरस्कृत किया गया। डॉ. रोहित सिंह (सहायक प्रोफेसर) ने धन्यवाद ज्ञापित किया।

Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें
Hindi News , इंडिया न्यूज़ , आज का मौसम , विधानसभा चुनाव और Navratri 2026 से जुड़ी ताज़ा खबरों व पल-पल के अपडेट के लिए लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े रहें। UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Vidhan Sabha Candidates से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें और जानकारी यहां पढ़ें। सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप अभी डाउनलोड करें।
Hindi NewsIndia Newsकॉसमॉस क्वेस्ट: छात्राओं ने दिखाई अंतरिक्ष विज्ञान में रुचि