पीयू : छात्रावास नवीनीकरण को 14 अगस्त तक आवेदन

हिन्दुस्तान, पटना
Follow us on Google News
share

पटना विश्वविद्यालय ने स्नातकोत्तर और स्नातक छात्रों के लिए छात्रावास नवीनीकरण संबंधी सूचना जारी की है। पूर्व छात्रावास निवासियों और कुछ नए नामांकित छात्रों को नवीनीकरण के लिए आवेदन करना होगा। अंतिम तिथि 14 अगस्त है। सभी आवेदनों को संबंधित छात्रावास प्रशासन के पास ही जमा करने की आवश्यकता है।

पीयू : छात्रावास नवीनीकरण को 14 अगस्त तक आवेदन

पटना विश्वविद्यालय (पीयू) ने स्नातकोत्तर और स्नातक के छात्र-छात्राओं के लिए छात्रावास नवीनीकरण से संबंधित सूचना जारी की है। स्नातकोत्तर के तीसरे सेमेस्टर के अंतर्वासियों (जो पहले से छात्रावास में रह रहे हैं) का छात्रावास नवीनीकरण किया जाएगा। स्नातक सत्र 2023-27, 2024-28 और 2025-29 में नामांकित छात्र भी इसके पात्र होंगे। इन सभी के लिए आवेदन की अंतिम तिथि 14 अगस्त निर्धारित की गई है। विश्वविद्यालय ने सभी विभागाध्यक्षों, कॉलेजों के प्राचार्यों और छात्रावास अधीक्षकों को पत्र भेजकर इस प्रक्रिया को सुचारू रूप से संचालित करने का निर्देश दिया है। विवि ने स्पष्ट किया है कि इसके बाद कोई भी आवेदन स्वीकार नहीं किया जाएगा।

विश्वविद्यालय के मुताबिक नवीनीकरण से जुड़ी प्रक्रिया संबंधित छात्रावास स्तर पर ही की जाएगी, यानी छात्रों को अपने-अपने छात्रावास प्रशासन के पास ही आवेदन जमा करना होगा, ताकि किसी प्रकार की भ्रम की स्थिति न हो।विवि ने कहा है कि छात्र-छात्राएं 14 अगस्त से पहले अपने छात्रावास प्रशासन के पास आवेदन जमा करना सुनिश्चित करें, क्योंकि इस तिथि के बाद उन्हें सीट न मिलने की परेशानी उठानी पड़ सकती है। छात्रावासों का आवंटन कॉलेज स्तर से किया जाएगा।

Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें
Hindi News , इंडिया न्यूज़ , आज का मौसम , विधानसभा चुनाव और Sawan 2026 से जुड़ी ताज़ा खबरों व पल-पल के अपडेट के लिए लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े रहें। UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Vidhan Sabha Candisates से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें और जानकारी यहां पढ़ें। सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप अभी डाउनलोड करें।
Hindi NewsIndia Newsपीयू : छात्रावास नवीनीकरण को 14 अगस्त तक आवेदन