पीयू : दूसरे, चौथे सेमेस्टर की परीक्षाओं का कार्यक्रम जारी
पटना विश्वविद्यालय ने सत्र 2024-28 के चौथे सेमेस्टर और 2025-29 के दूसरे सेमेस्टर की परीक्षा का कार्यक्रम जारी किया है। सेमेस्टर चार की परीक्षा 14 से 24 जुलाई तक और दूसरे सेमेस्टर की परीक्षा 22 से 31 जुलाई तक होगी। विभिन्न महाविद्यालयों में यह परीक्षाएं आयोजित की जाएंगी।

पटना विवि ने सत्र 2024-28 के चौथे सेमेस्टर, सत्र 2025-29 के दूसरे सेमेस्टर की परीक्षा का कार्यक्रम जारी कर दिया है। बीएमसी, बीबीए, बीसीए, बीएफई, बायोटेक, पर्यावरण विज्ञान एवं बीएसडब्ल्यू (तीन वर्षीय डिग्री कोर्स) की सेमेस्टर दो की परीक्षा का भी कार्यक्रम जारी किया गया है। परीक्षा नियंत्रक द्वारा जारी अधिसूचना के अनुसार सेमेस्टर चार की परीक्षा 14 से 24 जुलाई तक होगी। सुबह 10 बजे से दोपहर एक बजे तक पटना साइंस कॉलेज, पटना कॉलेज, मगध महिला कॉलेज और बीएन कॉलेज में परीक्षा होगी। सत्र 2025-29 के दूसरे सेमेस्टर की परीक्षा 22 से 31 जुलाई तक पटना साइंस कॉलेज, पटना कॉलेज, मगध महिला कॉलेज, बीएन कॉलेज में होगी।
यूजी सेल्फ फाइनेंस कोर्स सत्र 2025-28 की परीक्षाएं 14 से 21 जुलाई तक चलेंगी। ग्रुप ए में शामिल विषयों की परीक्षाएं वाणिज्य महाविद्यालय, ग्रुप बी में शामिल विषयों की परीक्षाएं पटना लॉ कॉलेज में होंगी।


