वॉलीबॉल प्रतियोगिता में पीडब्ल्यूसी, बीएन कॉलेज चैंपियन
हिन्दुस्तान, पटना
पटना विश्वविद्यालय में अंतर महाविद्यालय वॉलीबॉल प्रतियोगिता आयोजित की गई। उद्घाटन मगध महिला कॉलेज के प्राचार्य ने किया। महिला वर्ग में पटना वीमेंस कॉलेज ने चैंपियनशिप जीती, जबकि मगध महिला कॉलेज उपविजेता रहा। पुरुष वर्ग में बीएन कॉलेज ने खिताब जीता और पटना कॉलेज उपविजेता रहा।

पटना विश्वविद्यालय अंतर महाविद्यालय वॉलीबॉल पुरुष एवं महिला प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। उद्घाटन मगध महिला कॉलेज के प्राचार्य प्रो. एनपी वर्मा और पटना विश्वविद्यालय के खेल सचिव डॉ. दीप नारायण ने किया। महिला वर्ग के फाइनल मुकाबले में पटना वीमेंस कॉलेज ने शानदार प्रदर्शन करते हुए चैंपियन का खिताब अपने नाम किया। मगध महिला कॉलेज की टीम उपविजेता रही। पुरुष वर्ग के फाइनल में बीएन कॉलेज ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए चैंपियन बनने का गौरव हासिल किया, जबकि पटना कॉलेज उपविजेता रहा। मौके पर मगध महिला कॉलेज की प्रभारी डॉ. सुचिता अर्पण, स्पोर्ट्स बोर्ड की सदस्य डॉ. ज्योति दुबे, बीएन कॉलेज के महाविद्यालय पीटीआई मो. जावेद हुसैन आदि रहे।
खेल सचिव डॉ. दीप नारायण कुमार ने प्रोत्साहित किया।


