पीयू : स्नातकोत्तर पाठ्यक्रम में नामांकन को अब 20 जुलाई तक आवेदन

हिन्दुस्तान, पटना
Follow us on Google News
share

पटना विश्वविद्यालय ने स्नातकोत्तर नियमित पाठ्यक्रम और अन्य स्ववित्तपोषित कार्यक्रमों के लिए आवेदन की तिथि को 20 जुलाई तक बढ़ा दिया है। अंतिम मेधा सूची 24 जुलाई को जारी होगी, और नामांकन 27 से 30 जुलाई तक होगा। स्नातक नियमित पाठ्यक्रम के लिए तीसरी मेधा सूची 14 जुलाई को उपलब्ध होगी।

पीयू : स्नातकोत्तर पाठ्यक्रम में नामांकन को अब 20 जुलाई तक आवेदन

पटना विश्वविद्यालय (पीयू) ने स्नातकोत्तर नियमित पाठ्यक्रम और अन्य स्ववित्तपोषित कार्यक्रमों में नामांकन के लिए आवेदन की तिथि 20 जुलाई तक बढ़ा दी है। इससे पहले स्नातकोत्तर नियमित पाठ्यक्रम में नामांकन की अंतिम तिथि 15 जुलाई और स्ववित्तपोषित पाठ्यक्रम में नामांकन को आवेदन की अवधि 10 जुलाई थी। स्नातकोत्तर नियमित पाठ्यक्रम में नामांकन को पहली मेधा सूची 24 जुलाई को जारी होगी। इसके आधार पर नामांकन 27 से 30 जुलाई तक होगा। इंडक्शन मीट 31 जुलाई को होगा। स्पॉट राउंड नामांकन तीन और चार अगस्त को होगा। विवि ने कहा है कि स्नातकोत्तर के 13 विषयों में नामांकन प्रवेश परीक्षा के आधार पर होगा। परीक्षाएं 27 से 29 जुलाई के बीच होंगी, जबकि नामांकन 5 से 8 अगस्त को संबंधित में होगा。

स्नातक नियमित का नामांकन

स्नातक नियमित में नामांकन को तीसरी मेधा सूची 14 को

पटना। विवि सत्र 2026-30 में स्नातक नियमित पाठ्यक्रम में नामांकन के लिए तीसरी मेधा सूची 14 जुलाई को जारी करेगा। तीसरी मेधा सूची के आधार पर नामांकन 15 से 17 जुलाई तक संबंधित कॉलेजों में होगा। 20 और 21 जुलाई को स्पॉट राउंड का नामांकन संबंधित कॉलेजों में होगा। स्पॉट राउंड के लिए संबंधित कॉलेज में ही आवेदन करना होगा। विवि ने स्नातक स्व वित्तपोषित पाठ्यक्रम के लिए काउंसिलिंग की स्थिति 13 जुलाई तक बढ़ा दी है। इसके लिए दूसरी मेधा सूची 17 जुलाई को जारी होगी। नामांकन 18, 20 और 21 जुलाई को संबंधित कॉलेज में होगा।

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

पटना विश्वविद्यालय में स्नातकोत्तर कार्यक्रमों के लिए आवेदन की अंतिम तिथि कब है?
पटना विश्वविद्यालय में स्नातकोत्तर कार्यक्रमों के लिए आवेदन की अंतिम तिथि 20 जुलाई है।
Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें
Hindi News , इंडिया न्यूज़ , आज का मौसम , विधानसभा चुनाव और Sawan 2026 से जुड़ी ताज़ा खबरों व पल-पल के अपडेट के लिए लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े रहें। UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Vidhan Sabha Candisates से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें और जानकारी यहां पढ़ें। सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप अभी डाउनलोड करें।