पीएमसीएच : 120 बेड का अत्याधुनिक आईसीयू शुरू होगा

हिन्दुस्तान, पटना
Follow us on Google News
share

पटना मेडिकल कॉलेज अस्पताल में जल्द ही 120 बेड का अत्याधुनिक आईसीयू शुरू होगा। निर्माण कार्य अंतिम चरण में है और सितंबर तक चालू होने की उम्मीद है। यह वर्तमान 250 बेड के आईसीयू के अतिरिक्त होगा। नए आईसीयू में उन्नत वेंटिलेटर और जीवन समर्थन प्रणाली के साथ पूरी सुविधाएं उपलब्ध रहेंगी।

पीएमसीएच : 120 बेड का अत्याधुनिक आईसीयू शुरू होगा

पटना मेडिकल कॉलेज अस्पताल (पीएमसीएच) में 120 बेड का अत्याधुनिक आईसीयू (इंटेंसिव केयर यूनिट) जल्द शुरू होगा। निर्माण कार्य अंतिम चरण में है। भवन का कार्य पूरा होने के बाद उपकरणों की स्थापना व परीक्षण का काम चल रहा है। अस्पताल प्रशासन के मुताबिक नए आईसीयू को सितंबर तक चालू कर दिया जाएगा। यह वर्तमान में मौजूद आईसीयू के 250 बेड के अतिरिक्त होगा। बता दें कि वर्तमान में विभिन्न विभागों में 250 बेड का आईसीयू संचालित हैं। इनमें इमरजेंसी में 60 बेड, सर्जरी, ऑर्थोपेडिक्स और न्यूरोसर्जरी विभागों में मिलाकर करीब 85 बेड, शिशु रोग विभाग (पीडियाट्रिक्स) में 58 बेड तथा स्त्री एवं प्रसूति रोग विभाग (गायनी) में 36 बेड उपलब्ध हैं।

इसके अलावा मेडिसिन विभाग में भी 60 आईसीयू बेड की सुविधा है। इसके अलावा अब 120 बेड का नया आईसीयू शुरू होने से गंभीर मरीजों के इलाज तुरंत शुरू हो जाएगा।नये आईसीयू में वेंटिलेटर के साथ तमाम सुविधाएं अत्याधुनिक : नए आईसीयू में अत्याधुनिक वेंटिलेटर, मल्टी-पैरामीटर मॉनिटर, लाइफ सपोर्ट सिस्टम और सेंट्रल मॉनिटरिंग सिस्टम की सुविधा होगी। चिकित्सकों और नर्सिंग स्टाफ की ओर से एक ही कंट्रोल रूम से सभी मरीजों की स्थिति पर लगातार नजर रखी जा सकेगी। इससे आपात स्थिति में तुरंत उपचार शुरू किया जा सकेगा। संक्रमण नियंत्रण के लिए एयर हैंडलिंग सिस्टम, नियंत्रित वेंटिलेशन और अन्य तकनीकों का उपयोग किया जा रहा है। इस आईसीयू का सबसे ज्यादा फायदा रेफर होने वाले मरीजों को होगी। उन्हें तुरंत भर्ती करके इलाज शुरू किया जा सकेगा। बता दें कि पीएमसीएच में राज्य भर से हर दिन 50 से 60 मरीज रेफर आते हैं। आईसीयू बेड की उपलब्धता बढ़ने से दुर्घटना, ब्रेन स्ट्रोक, हार्ट अटैक, मल्टी ऑर्गन फेलियर और वेंटिलेटर सपोर्ट की जरूरत वाले मरीजों को समय पर बेड मिलने में आसानी होगी।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें
Hindi News , इंडिया न्यूज़ , आज का मौसम , विधानसभा चुनाव और Sawan 2026 से जुड़ी ताज़ा खबरों व पल-पल के अपडेट के लिए लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े रहें। UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Vidhan Sabha Candisates से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें और जानकारी यहां पढ़ें। सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप अभी डाउनलोड करें।