बगैर गवाह और सबूत के इंजीनियर को डिमोट करना गलत : हाईकोर्ट

हिन्दुस्तान, पटना
Follow us on Google News
share

पटना हाईकोर्ट ने कार्यपालक अभियंता पवन कुमार को सहायक अभियंता बनाने के आदेश को निरस्त कर दिया। कोर्ट ने पाया कि विभाग ने उचित जांच नहीं की और आरोपी को सुनवाई का मौका नहीं दिया। न्यायालय ने सेवा कानून के तहत उन्हें सभी लाभ देने का आदेश दिया।

बगैर गवाह और सबूत के इंजीनियर को डिमोट करना गलत : हाईकोर्ट

पटना हाईकोर्ट ने प्राकृतिक न्याय के सिद्धांत की अनदेखी कर लघु जल संसाधन विभाग के कार्यपालक अभियंता को डिमोट कर सहायक अभियंता बनाने के आदेश को निरस्त कर दिया। न्यायमूर्ति कुमार मनीष की एकलपीठ ने कार्यपालक अभियंता पवन कुमार की ओर से दायर अर्जी पर सुनवाई के बाद आदेश को निरस्त कर दिया। सीवान नलकूप प्रमंडल में कार्यरत कार्यपालक अभियंता के खिलाफ 13 नलकूपों के निर्माण में अनियमितता और कबाड़ सामग्री की नीलामी में गड़बड़ी करने का आरोप लगाया गया था। इन्हीं आरोपों पर विभागीय कार्रवाई कर उन्हें कार्यपालक अभियंता के पद से डिमोट कर सहायक अभियंता बना दिया गया।कोर्ट ने जांच में तीन बड़ी खामियां पाईं।

पहला विभाग ने जांच में एक भी गवाह पेश नहीं किया और आवेदक को जिरह का मौका दिये बिना आदेश जारी कर दिया। दूसरा विजिलेंस के टेक्निकल एग्जामिनर सेल ने जांच कर साफ किया कि कोई वित्तीय अनियमितता या अधिक भुगतान नहीं हुआ है, लेकिन जांच अधिकारी ने इस रिपोर्ट की अनदेखी की। तीसरा दो अलग-अलग और असंबद्ध मामलों की रिपोर्ट को बिना किसी वैधानिक आदेश के क्लब कर एक साथ संयुक्त सजा सुना दी गई, जो सीसीए रूल्स के खिलाफ है। कोर्ट ने कहा कि बिना सुने कर्मी को सजा देना गलत है। प्रशासन से निष्पक्षता की उम्मीद रहती है। कोर्ट ने मामले को रिमांड करने से इंकार करते हुए सेवा कानून के तहत लाभ का भुगतान करने का आदेश दिया।

Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें
Hindi News , इंडिया न्यूज़ , आज का मौसम , विधानसभा चुनाव और Navratri 2026 से जुड़ी ताज़ा खबरों व पल-पल के अपडेट के लिए लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े रहें। UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Vidhan Sabha Candidates से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें और जानकारी यहां पढ़ें। सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप अभी डाउनलोड करें।
Hindi NewsIndia Newsबगैर गवाह और सबूत के इंजीनियर को डिमोट करना गलत : हाईकोर्ट