इंजीनियर रशीद को संसद सत्र में भाग लेने की अनुमति
By Newswrap
हिन्दुस्तान, नई दिल्लीपटियाला हाउस कोर्ट ने जेल में बंद सांसद इंजीनियर रशीद को मानसून सत्र में भाग लेने की अनुमति दी है। एनआईए द्वारा गिरफ्तार 2019 में रशीद ने संसद जाने के लिए पारोल की मांग की थी। अदालत ने उनके सुरक्षा के साथ संसद ले जाने का आदेश दिया है। मामला बंद कमरे में सुना गया।

पटियाला हाउस कोर्ट ने टेरर फंडिंग केस में जेल में बंद लोकसभा सांसद इंजीनियर रशीद को राहत देते हुए संसद के मानसून सत्र में शामिल होने की अनुमति दे दी है। अदालत ने उन्हें हिरासत में ही सभी तारीखों पर संसद जाने की इजाजत दी है। विशेष एनआईए न्यायाधीश प्रशांत शर्मा की कोर्ट ने रशीद की उस याचिका पर सुनवाई की, जिसमें उन्होंने 20 जुलाई से 13 अगस्त तक चलने वाले मानसून सत्र में भाग लेने के लिए कस्टडी पैरोल मांगी थी। अदालत ने याचिका स्वीकार करते हुए कहा कि उन्हें सुरक्षा के बीच संसद ले जाया जाएगा। मामले की सुनवाई अदालत ने बंद कमरे (इन-कैमरा) में की।
बता दें कि रशीद को वर्ष 2017 के टेरर फंडिंग मामले में राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) ने साल 2019 में गिरफ्तार किया था, जिसके बाद से वह तिहाड़ जेल में बंद हैं।
इस खबर पर आपकी क्या राय है?
लेखक के बारे में
Hindustanहिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें
Hindi News , इंडिया न्यूज़ , आज का मौसम , विधानसभा चुनाव और उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 से जुड़ी नवीनतम खबरों और पल-पल की जानकारी के लिए हमारे साथ जुड़े रहें। सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप अभी डाउनलोड करें।


