पतंजलि विश्वविद्यालय में संस्कृत और संस्कृति का संगम: रामदेव

हिन्दुस्तान, हरिद्वार
share

- 52वें अखिल भारतीय प्राच्य विद्या सम्मेलन में देश-विदेश के विद्वान होंगे शामिलपतंजलि विश्वविद्यालय में संस्कृत और संस्कृति का संगम: रामदेवपतंजलि विश्

पतंजलि विश्वविद्यालय में संस्कृत और संस्कृति का संगम: रामदेव

पतंजलि विश्वविद्यालय में 52वें अखिल भारतीय प्राच्य विद्या सम्मेलन का आयोजन होने जा रहा है। सम्मेलन को लेकर विद्यार्थियों और शोधार्थियों में खासा उत्साह है। अब तक करीब एक हजार विद्यार्थियों ने पंजीकरण कराया है। बढ़ती सहभागिता को देखते हुए पंजीकरण की अंतिम तिथि बढ़ाकर 10 अक्टूबर कर दी गई है। सम्मेलन में देश-विदेश के प्राच्य विद्या के विद्वान, शिक्षाविद् और शोधकर्ता शामिल होंगे। पतंजलि विश्वविद्यालय के कुलाधिपति स्वामी रामदेव ने कहा कि भारत के संस्कार, सभ्यता, योग, अध्यात्म, संस्कृति, शास्त्र परंपरा और सनातन विरासत संस्कृत भाषा में सुरक्षित है। ऐसे में सम्मेलन पतंजलि विश्वविद्यालय में संस्कृत और संस्कृति का विराट संगम प्रस्तुत करेगा।

उन्होंने कहा कि यह आयोजन केवल विद्वानों के विचार-विमर्श तक सीमित नहीं रहेगा, बल्कि भारतीय ज्ञान परंपरा के वैज्ञानिक और व्यावहारिक पक्षों को सामने रखने तथा नई पीढ़ी को अपनी विरासत से जोड़ने का माध्यम बनेगा।उन्होंने कहा कि पतंजलि का संकल्प ही ‘विरासत और विज्ञान, शोध और बोध, दृष्टि और दक्षता’ के समन्वय का है। भारतीय प्राचीन विद्याओं में निहित ज्ञान को वर्तमान और भविष्य की चुनौतियों के संदर्भ में समझने के लिए गंभीर अध्ययन, शोध और परीक्षण की आवश्यकता है। सम्मेलन इसी दिशा में महत्वपूर्ण मंच बनेगा। सम्मेलन में योग, आयुर्वेद, दर्शन, साहित्य, वेद, वेदांत, भाषा, व्याकरण, इतिहास और पुरातत्त्व समेत भारतीय विद्याओं की विभिन्न धाराओं पर शोधपरक प्रस्तुतियां और विमर्श होंगे। स्वामी रामदेव ने कहा कि भारतीय ज्ञान परंपरा की विशेषता उसकी समग्र दृष्टि है, जिसमें शरीर, मन, बुद्धि, आत्मा, प्रकृति और समाज को एक-दूसरे से जुड़ा माना गया है। उन्होंने विद्यार्थियों, शोधार्थियों और शिक्षकों से सम्मेलन में अधिक से अधिक संख्या में सहभागिता का आह्वान किया। कहा कि अपनी भाषा, संस्कृति, जड़ों और ज्ञान परंपरा को समझना भविष्य को मजबूत बनाने का आधार है। सम्मेलन भारतीय प्राच्य विद्याओं के अध्ययन, अनुसंधान और प्रसार के साथ देश-विदेश के विद्वानों के बीच ज्ञान के आदान-प्रदान का मंच बनेगा।

Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें
Hindi News , इंडिया न्यूज़ , आज का मौसम , विधानसभा चुनाव से जुड़ी ताज़ा खबरों व पल-पल के अपडेट के लिए लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े रहें। UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Vidhan Sabha Candidates से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें और जानकारी यहां पढ़ें। सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप अभी डाउनलोड करें।
Hindi NewsIndia Newsपतंजलि विश्वविद्यालय में संस्कृत और संस्कृति का संगम: रामदेव