ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News देश पुरुष से महिला कर दो, शख्स ने पासपोर्ट ऑफिस में किया अनोखा निवेदन

पुरुष से महिला कर दो, शख्स ने पासपोर्ट ऑफिस में किया अनोखा निवेदन

बेंगलुरु पासपोर्ट ऑफिस में एक अनोखा निवेदन आया। पासपोर्ट ऑफिस के कर्मचारी भी इसपर हैरान थे। दरअसल एक शख्स ने लिंग परिवर्तन के बाद पासपोर्ट पर जेंडर चेंज करवाने के लिए अप्लाई किया था।

 पुरुष से महिला कर दो, शख्स ने पासपोर्ट ऑफिस में किया अनोखा निवेदन
Ankit Ojhaएजेंसियां,बेंगलुरुThu, 24 Nov 2022 05:20 PM

इस खबर को सुनें

0:00
/
ऐप पर पढ़ें

पासपोर्ट ऑफिस के कर्मचारियों के लिए भी यह हैरान करने वाला काम था कि उन्हें एक शख्स का जेंडर बदलना पड़ा। बेंगलुरु में 28 साल के एक शख्स ने सर्जरी करवाकर अपना लिंग परिवर्तन करवा लिया। वह पुरुष से महिला बन गया। इसके बाद उसने अपने पासपोर्ट पर भी जेंडर बदलने का ऐप्लिकेशन दिया। अब पासपोर्ट ऑफिस की तरफ से अड्रेस वेरिफिकेशन होगा और इसके बाद दूसरा पासपोर्ट जारी कर दिया जाएगा।

पासपोर्ट सेवा केंद्र लालबाग को कुछ महीने पहले एक ऐप्लिकेशन मिला था। इसमें एक शख्स ने जेंडर को मेल से फीमेल करने की दरख्वास्त की थी। आईएफएस, आरपीओ बेंगलुरु कृष्णा के ने कहा कि यह अपनी तरह का अलग ऐप्लिकेशन था। हमने जल्द से जल्द पासपोर्ट पर जेंडर चेंज करने की प्रक्रिया कर दी है। बहुत जल्द उसे नया पासपोर्ट मिल जाएगा। 

जब से प्रक्रिया का डिजिटलाइजेशन हुआ है तब से तब से ऐसा पहली बार ऐप्लिकेशन बेंगलुरु ऑफिस में आया था। एक अधिकारी ने कहा कि जब मैनुअल प्रक्रिया होती थी तब भी किसी ने इस तरह की मांग नहीं रखी थी।  

पासपोर्ट ऐक्ट के मुताबिक जो शख्स जेंडर चेंज के लिए अप्लाई करता है उसे पर्याप्त डॉक्युमेंट भी देने पड़ते हैं। इसमें उस सर्जन की भी रिपोर्ट लगती है जिसने लिंग परिवर्तनी की सर्जरी की होती है। अप्लाई करने वाले शख्स ने अपना अस्पताल का पूरा रेकॉर्ड लगाया है। बेंगलुरु पासपोर्ट ऑफिस के अधिकारियों ने बताया कि जिस अस्पताल में उसने सर्जरी करवाई थी वहां कोविड के चलते काम बंद कर दिया गया। 
 

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें