अच्छी खबर : पासपोर्ट धारकों को एसएमएस से मिलेगा संदेश

हिन्दुस्तान टीम नई दिल्ली
Follow us on Google News
share

अगर आपके पासपोर्ट की वैधता तारीख समाप्त होने वाली है तो आपको छह माह पहले एक एसएमएस अलर्ट मिलेगा। पासपोर्ट सेवा के सुधार में जुटी सरकार चाहती है कि लोगों को समय रहते जानकारी मिल जाए जिससे वे बिना...

passport

अगर आपके पासपोर्ट की वैधता तारीख समाप्त होने वाली है तो आपको छह माह पहले एक एसएमएस अलर्ट मिलेगा। पासपोर्ट सेवा के सुधार में जुटी सरकार चाहती है कि लोगों को समय रहते जानकारी मिल जाए जिससे वे बिना चूके पासपोर्ट रिन्यू करा सकें। यह सुविधा जल्द उपलब्ध कराई जाएगी। देश में हर साल पासपोर्ट बनवाने वालों की संख्या बढ़ रही है। पर बड़ी संख्या में पासपोर्ट की वैधता तारीख खत्म होने से यह बढ़ोत्तरी सही तरीके से नजर नहीं आती।

वहीं दूसरी ओर, केंद्र सरकार चरणबद्ध तरीके से सभी मशीन रीडेबल पासपोर्ट को चिप युक्त ई पासपोर्ट में बदलने की योजना पर तेजी से काम कर रही है। इस साल के अंत तक इसका परीक्षण शुरू होने की उम्मीद है। अधिकारियों ने कहा कि प्रक्रिया आखिरी चरण में है जल्द ही इसका वैश्विक टेंडर जारी होगा।

पासपोर्ट बदलने का विकल्प मिलेगा: चिप युक्त ई पासपोर्ट के लिए काम तेजी से हो रहा है। प्रधानमंत्री ने इसी साल इसकी घोषणा की थी। मुख्य पासपोर्ट अधिकारी अरुण कुमार चटर्जी का कहना है कि देश में धीरे-धीरे मशीन रीडेबल पासपोर्ट समाप्त कर दिया जाएगा।

अगर किसी के पास सामान्य मशीन रीडेबल पासपोर्ट है तो उसे चिप युक्त ई पासपोर्ट में बदलने का विकल्प दिया जाएगा। लेकिन अगर वह पुराना पासपोर्ट रखता है तो वह भी उसकी वैधता अवधि तक मान्य होगा लेकिन नया पासपोर्ट चिप युक्त ही मिलेगा।

Hindi News , इंडिया न्यूज़ , आज का मौसम , विधानसभा चुनाव और Sawan 2026 से जुड़ी ताज़ा खबरों व पल-पल के अपडेट के लिए लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े रहें। UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Vidhan Sabha Candisates से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें और जानकारी यहां पढ़ें। सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप अभी डाउनलोड करें।
Hindi NewsIndia Newsअच्छी खबर : पासपोर्ट धारकों को एसएमएस से मिलेगा संदेश