पासपोर्ट का फर्जीवाड़ा, एजेंटों के जाल में संगमनगरी, सप्ताहभर में दो मामले आए सामने

हिन्दुस्तान, प्रयागराज
Follow us on Google News
share

संगमनगरी में पासपोर्ट बनवाने के नाम पर चल रहे फर्जीवाड़े ने पुलिस और पासपोर्ट सत्यापन व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं। सप्ताहभर के भीतर दो फर्जी पासप

पासपोर्ट का फर्जीवाड़ा, एजेंटों के जाल में संगमनगरी, सप्ताहभर में दो मामले आए सामने

प्रयागराज, वरिष्ठ संवाददाता। संगमनगरी में पासपोर्ट बनवाने के नाम पर चल रहे फर्जीवाड़े ने पुलिस और पासपोर्ट सत्यापन व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं। सप्ताहभर के भीतर दो ऐसे मामले सामने आए हैं, जिनमें अलग-अलग नाम, जन्मतिथि, माता-पिता के नाम और पते के आधार पर एक ही व्यक्ति के दो पासपोर्ट बनवाने का खुलासा हुआ। दोनों मामलों में क्षेत्रीय पासपोर्ट कार्यालय लखनऊ की जांच और निर्देश के बाद पुलिस ने एफआईआर दर्ज की। दारागंज के बक्शी कला निवासी मोहम्मद शरीफ पर आरोप है कि अलग-अलग पहचान के साथ दो पासपोर्ट हासिल किए। पहले मोहम्मद शरीफ अहमद के नाम पर वर्ष 2005 और दूसरा वर्ष 2013 में शरीफ अहमद सिद्दीकी के नाम से पासपोर्ट बनवाया गया।

दोनों में जन्मतिथि, माता-पिता के नाम और पता भी अलग दर्ज था। इसी तरह एयरपोर्ट थाने में बलिया के सहतवार क्षेत्र निवासी उमाशंकर गुप्ता के खिलाफ मुकदमा दर्ज हुआ है। वर्ष 2013 में नाम दयाशंकर गुप्ता और वर्ष 2024 में उमाशंकर गुप्ता के नाम पर पासपोर्ट बनाया गया। अब सवाल उठ रहा है कि क्या पासपोर्ट बनवाने की प्रक्रिया में सक्रिय एजेंट और बिचौलिए आवेदकों के दस्तावेजों में हेरफेर कर उन्हें अलग पहचान से पासपोर्ट हासिल कराने का खेल चला रहे हैं।डीसीपी क्राइम मनीष शांडिल्य का कहना है कि पुलिस दोनों मामलों में आवेदन के साथ लगाए गए दस्तावेज, सत्यापन प्रक्रिया और संबंधित लोगों की भूमिका खंगालेगी। नामजद आरोपियों से पूछताछ में इस नेटवर्क से जुड़े अन्य नाम सामने आने की भी उम्मीद है। ताकि इस तरह अन्य लोगों के भी फर्जी नाम व पता के आधार पर जारी पासपोर्ट की जानकारी मिल सके।

Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें
Hindi News , इंडिया न्यूज़ , आज का मौसम , विधानसभा चुनाव , CJP Protest Live और Navratri 2026 से जुड़ी ताज़ा खबरों व पल-पल के अपडेट के लिए लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े रहें। UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Vidhan Sabha Candidates से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें और जानकारी यहां पढ़ें। सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप अभी डाउनलोड करें।
Hindi NewsIndia Newsपासपोर्ट का फर्जीवाड़ा, एजेंटों के जाल में संगमनगरी, सप्ताहभर में दो मामले आए सामने