दशहरा में स्पेशल ट्रेन नहीं चलाने से होगी यात्रियों को परेशानी
जमशेदपुर। दुर्गापूजा से छठ तक मुंबई, दिल्ली और बिहार मार्ग पर स्पेशल ट्रेन नहीं चलने से यात्रियों को दिक्कत होगी। यात्रियों ने रेलवे से जल्द स्पेशल ट्रेन की घोषणा करने का अनुरोध किया है। अतिरिक्त कोच लगाने से भी सहूलियत मिल सकती है।

जमशेदपुर। दुर्गापूजा से छठ तक मुंबई, दिल्ली और बिहार मार्ग पर स्पेशल ट्रेन नहीं चलने से यात्रियों को दिक्कत होगी। अभी टाटानगर स्टेशन से मुंबई, बिहार और दिल्ली मार्ग की ट्रेनों में 6 नवंबर तक स्लीपर से सेकंड एसी तक वेटिंग है। यात्रियों को कंफर्म टिकट नहीं मिल रहा है। पूजा के दौरान भीड़ बढ़ने से सीट को लेकर और ज्यादा मारामारी होगी।यात्रियों के अनुसार, रेलवे को अभी से बिहार, दिल्ली एवं मुंबई मार्ग पर स्पेशल ट्रेन की घोषणा कर देनी चाहिए। बताया जाता है कि टाटानगर में दूसरी जगहों से आने वाली साउथ बिहार, गीतांजलि, पुरुषोत्तम, नीलांचल, उत्कल, कुर्ला, संपर्क क्रांति व कर्मभूमि एक्सप्रेस जैसी ट्रेनों में वेटिंग और नो रूम की समस्या ज्यादा है।सूत्रों के अनुसार, दक्षिण पूर्व रेलवे जोन में पिछले वर्षों की तरह 2026 में पूजा पर स्पेशल ट्रेनें चलेंगी। ट्रेनों की सूची को लेकर रेलवे वेटिंग की स्थिति पर नजर रखे हुए है। इधर, टाटानगर होकर चलने वाली संतरागाछी-अजमेर स्पेशल ट्रेन का फेरा 31 अक्तूबर तक बढ़ा दिया गया है। इससे मुरी, बरकाकाना व डाल्टेनगंज के यात्रियों को सहूलियत होगी。
अतिरिक्त कोच लगाने से भी होगी सहूलियत
स्टेशन पर यात्रियों ने कहा कि स्पेशल ट्रेन चलाने के साथ रेलवे को टाटानगर से खुलने और गुजरने वाली ट्रेनों में हावड़ा, दुर्ग, पुरी, भुवनेश्वर, शालीमार व संतरागाछी से अतिरिक्त कोच लगाने चाहिए। बेंगलुरु व यशवंतपुर मार्ग के यात्रियों के समक्ष पूरे वर्ष वेटिंग की समस्या रहती है। अतिरिक्त कोच की व्यवस्था होने से यात्रियों के लिए सीट की समस्या कुछ कम हो सकती है। पूजा में बच्चों और महिलाओं के साथ घूमने के इच्छुक लोगों को भी सीट मिल सकेगी।


