जहरखुरानों का शिकार हुआ युवक, नकदी और सामान लूटा

हिन्दुस्तान, नवादा
share

गया-झाझा पैसेंजर गाड़ी में एक यात्री को जहर खिलाकर लूट लिया गया। युवक चंदन कुमार ने बताया कि एक अज्ञात व्यक्ति ने उसे चाय और बिस्कुट देकर बेहोश किया। उसके पास से 10,000 रुपये और अन्य सामान गायब हो गए। मामले की जांच चल रही है।

जहरखुरानों का शिकार हुआ युवक, नकदी और सामान लूटा

गया-झाझा पैसेंजर गाड़ी संख्या 63316 डाउन से जहरखुरानी का एक शिकार मंगलवार को वारिसलीगंज स्टेशन पर उतारा गया। उसे अचेत अवस्था में वारिसलीगंज स्टेशन पर ट्रेन से उतारकर अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां इलाज के बाद स्वस्थ होने पर पीड़ित ने अपनी आपबीती सुनाई। हरियाणा से अपने घर पकरीबरांवा देवधा लौट रहे मिंटू मांझी के 19 वर्षीय पुत्र चंदन कुमार ने बताया कि वह कैथल, हरियाणा की एक गोशाला में काम करता है। वह कालका मेल से गया स्टेशन पहुंचा था। अलसुबह करीब 4 बजे उसने वारिसलीगंज का टिकट लिया। इसी दौरान प्लेटफार्म पर करीब 40 वर्ष का एक अज्ञात व्यक्ति उससे मिला और वारिसलीगंज चलने की बात कहकर दोस्ती बढ़ा ली। ​

घटना की प्रक्रिया

ट्रेन में बैठने के बाद उस व्यक्ति ने चाय और क्रीम बिस्कुट चंदन को खिलाया। बिस्कुट और चाय खाते ही 5 मिनट के भीतर वह बेसुध हो गया। जब उसे सदर अस्पताल नवादा में पूरी तरह होश आया, तो उसका काला-लाल रंग का बैग, जिसमें 4 नई साड़ियां, 10,000 रुपये नकद, पर्स समेत उसका आधार कार्ड व पैन कार्ड और मोबाइल गायब मिला। इस संबंध में आरपीएफ थानाध्यक्ष महेन्द्र कुमार ने बताया कि दानापुर सुरक्षा नियंत्रण कक्ष से सूचना मिली कि ट्रेन के गार्ड मंटू कुमार ने आगे वाले डिब्बे में एक यात्री के बेहोश होने की जानकारी दी है। सूचना मिलते ही आरपीएफ समेत जीआरपी वारिसलीगंज के जवानों ने ट्रेन के प्रथम कोच सं. 258321 से अचेत युवक को नीचे उतारा और तुरंत प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र वारिसलीगंज पहुंचाया। युवक की गंभीर स्थिति को देखते हुए डॉक्टरों ने उसे बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल नवादा रेफर कर दिया। ​

मामले की जांच

इलाज के दौरान होश में आने पर पीड़ित चंदन कुमार ने अपनी आपबीती सुनायी। ​घटना के संबंध में पीड़ित चंदन कुमार के फर्द बयान के आधार पर जीआरपी, नवादा में मामला दर्ज किया गया है। यह प्राथमिकी भारतीय न्याय संहिता तथा रेल अधिनियम की धारा के तहत पंजीकृत की गई है। घटना स्थल गया स्टेशन होने के कारण मामले को अग्रिम कानूनी कार्रवाई हेतु रेल पुलिस अधीक्षक जमालपुर कार्यालय के माध्यम से जीआरपी गया स्थानांतरित किया जा रहा है। गया में लगातार घटित हो रही इन घटनाओं से आरपीएफ की मशक्कत बढ़ गयी है। अभी 25 और 30 सितम्बर को भी नवादा स्टेशन पर एक-एक युवक अचेतावस्था में उतारे गए थे। (नवादा से राजेश मंझवेकर)

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

✦घटना कब हुई?−
यह घटना मंगलवार को हुई।
Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें
Hindi News , इंडिया न्यूज़ , आज का मौसम , विधानसभा चुनाव से जुड़ी ताज़ा खबरों व पल-पल के अपडेट के लिए लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े रहें। UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Vidhan Sabha Candidates से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें और जानकारी यहां पढ़ें। सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप अभी डाउनलोड करें।
Hindi NewsIndia Newsजहरखुरानों का शिकार हुआ युवक, नकदी और सामान लूटा