रोडवेज बस में सफर कर रहे यात्री की मौत
हिन्दुस्तान, रुद्रपुर
किच्छा में एक यात्री, जो रोड़वेज बस से हल्द्वानी से बरेली जा रहा था, संदिग्ध हालात में मर गया। 32 वर्षीय बाबू की तबीयत खराब हो गई, और उसे अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उसे मृत घोषित किया गया। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है, और रिपोर्ट आने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

किच्छा। रोडवेज बस में सफर कर रहे एक यात्री की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। गुरुवार को 32 वर्षीय बाबू पुत्र लालता प्रसाद निवासी संजय नगर, बरेली रोडवेज बस से हल्द्वानी से बरेली जा रहा था। बताया जा रहा है कि किच्छा पहुंचने से पहले उसकी तबीयत खराब होने लगी। बस चालक ने उसे किच्छा के सरकारी अस्पताल पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। कोतवाल रवि कुमार ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्यवाही की जाएगी।


