बरेली-दिल्ली पैसेंजर में यात्री की मौत से मचा हड़कंप, ट्रेन से उतारकर सीएचसी भेजा
बरेली से दिल्ली जा रही पैसेंजर ट्रेन में एक यात्री की मौत हो गई। अचानक तबीयत बिगड़ने पर जीआरपी ने उसे चंदौसी रेलवे स्टेशन पर उतारकर इलाज के लिए सीएचसी भेजा, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित किया। मृतक की पहचान 50 वर्षीय राज बहादुर के रूप में हुई, जो गाजियाबाद में सिक्योरिटी गार्ड थे।

बरेली से दिल्ली जा रही पैसेंजर ट्रेन में मंगलवार को एक यात्री की मौत से हड़कंप मच गया। यात्रा के दौरान यात्री की अचानक तबीयत बिगड़ गई। यात्रियों की सूचना पर जीआरपी ने उसे ट्रेन से उतारकर उपचार के लिए सीएचसी भेजा, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। बरेली से दिल्ली जाने वाली पैसेंजर ट्रेन में मंगलवार की रात यात्रा के दौरान अचानक एक यात्री की तबीयत बिगड़ गई और वह अचेत हो गए। सूचना मिलने पर जीआरपी ने उन्हें चंदौसी रेलवे स्टेशन पर ट्रेन से नीचे उतारा और सीएचसी पहुंचाया। चिकित्सकों ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया।जीआरपी
को मृतक के पास से एक मोबाइल फोन और बरेली से गाजियाबाद का ट्रेन टिकट मिला। मोबाइल के जरिए जीआरपी ने परिजनों से संपर्क किया। फोन पर बातचीत के बाद मृतक की पहचान अतर छेड़ी निवासी 50 वर्षीय राज बहादुर के रूप में हुई। वह गाजियाबाद स्थित एक कंपनी में सिक्योरिटी गार्ड के रूप में नौकरी करते थे। मौत की सूचना मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया।


