बस्ती में आग का गोला बनी यात्रियों से भरी चलती बस
By Newswrap
हिन्दुस्तान, बस्तीमंगलवार को लखनऊ से गोरखपुर जा रही यात्रियों से भरी बस हाईवे पर आग का गोला बन गई। पुरानी बस्ती थाना क्षेत्र में रुधौली गांव के पास डीजल टंकी टूटकर लटक गई, जिससे आग लगी। चालक द्वारा बस रोकने पर यात्री बाहर निकले, एवं फायर बिग्रेड ने आग पर काबू पाया।
बस्ती में आग का गोला बनी यात्रियों से भरी चलती बस
बस्ती, निज संवाददाता। हाईवे पर मंगलवार को यात्रियों से भरी चलती बस आग का गोला बन गई। घटना पुरानी बस्ती थाना क्षेत्र में हाईवे पर पटेल चौक के आगे रुधौली गांव के पास की है। लखनऊ से गोरखपुर जा रही यात्रियों से भरी बस की डीजल टंकी टूट कर लटक रही थी। टंकी रोड से रगड़ने लगी। स्पार्क होने से उसमें आग लग गई। करीब 200 मीटर आगे जाने पर चालक पंकज पांडेय को आशंका हुई तो बस रोका। इस दौरान आग भड़क गई। इस दौरान यात्रियों में भगदड़ मच गई और किसी तरह यात्री बाहर निकले। कुछ देर में बस धू धू कर जल गई।
मौके पर फायर बिग्रेड ने आग पर काबू किया।


