खंती में चली गई बस, यात्री बाल बाल बचे

हिन्दुस्तान, लखीमपुरखीरी
Follow us on Google News
share

लखीमपुर भीरा राजमार्ग पर इटकुटी के पास एक यात्री बस सड़क किनारे खंती में गिर गई। बाइक सवार को बचाने के चक्कर में यह घटना हुई। बस में सवार सभी यात्री सुरक्षित हैं और उन्हें दूसरी बस से भेज दिया गया। किसी को कोई चोट नहीं आई।

खंती में चली गई बस, यात्री बाल बाल बचे

लखीमपुर भीरा राजमार्ग पर इटकुटी से पहले अबरोल कृषि फार्म के पास सामने से आ रहे बाइक सवार को बचाने के चक्कर में एक यात्री बस सड़क किनारे खंती में चली गई। उसमें सवार सभी यात्री बाल बाल बच गए। सभी को सकुशल बाहर निकाल कर दूसरी बस से भेज दिया गया। अमन ट्रेवल्स की बस देहरादून से महेवागंज के लिए प्रतिदिन चलती है। आज वह देहरादून से सवारी लेकर महेवागंज आ रही थी। तभी इटकूटी से पहले अबरोल कृषि फॉर्म के पास सामने से आ रहे बाइक सवार को बचाने के चक्कर में बस अनियंत्रित होकर बाई तरफ सड़क किनारे गहरी खाई में चली गई।

बताया जाता है कि उसमें पांच-छह सवारी ही थी। वे बाल बाल बच गई हैं। उन सबको सकुशल बाहर निकाल कर भीरा पलिया चलने वाली बस में बिठाकर उन्हें गंतव्य के लिए भेज दिया गया है। किसी को कोई भी चोट लगी नहीं आई है।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें
Hindi News , इंडिया न्यूज़ , आज का मौसम , विधानसभा चुनाव और Sawan 2026 से जुड़ी ताज़ा खबरों व पल-पल के अपडेट के लिए लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े रहें। UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Vidhan Sabha Candisates से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें और जानकारी यहां पढ़ें। सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप अभी डाउनलोड करें।