चौका में अनियंत्रित होकर पलटी यात्री बस, 20 से अधिक घायल
हिन्दुस्तान, जमशेदपुर
चौका थाना क्षेत्र के एनएच-33 पर शनिवार तड़के कोलकाता से रांची जा रही यात्री बस अनियंत्रित होकर पलट गई। इस हादसे में 20 से अधिक यात्री घायल हुए। पुलिस ने घायल यात्रियों को अस्पताल पहुंचाया और दुर्घटना के कारणों की जांच शुरू की।
चौका में अनियंत्रित होकर पलटी यात्री बस, 20 से अधिक घायल
चौका थाना क्षेत्र के एनएच-33 पर झाबरी के समीप शनिवार तड़के करीब चार बजे कोलकाता से रांची जा रही यात्री बस अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पलट गई। हादसे में बस में सवार 20 से अधिक यात्रियों के घायल होने की सूचना है। दुर्घटना के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई। सूचना मिलते ही चौका थाना प्रभारी संजीव कुमार सिंह पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे। पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से बस में फंसे यात्रियों को बाहर निकाला। इसके बाद सभी घायलों को इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया। कुछ यात्रियों को चोटें अधिक आने की बात बताई गई है।
हादसे के बाद एनएच-33 पर कुछ देर के लिए अफरा-तफरी का माहौल रहा। दुर्घटना के कारणों की जांच की जा रही है।


