ब्रह्मपुत्र मेल के शौचालय के पास यात्री का मिला शव
मिर्जापुर, संवाददाता। दिल्ली से कामाख्या जा रही ब्रह्मपुत्र मेल के शौचालय के पास रविवार की सुबह एक यात्री का शव मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव क

मिर्जापुर, संवाददाता। दिल्ली से कामाख्या जा रही ब्रह्मपुत्र मेल के शौचालय के पास रविवार की सुबह एक यात्री का शव मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को ट्रेन से नीचे उतारा और मोर्चरी हाउस भेज दिया। मृतक की जेब से दिल्ली से कामाख्या तक का टिकट मिला है। पुलिस शव की पहचान कराने में जुटी हुई है。
शव की पहचान
आरपीएफ प्रभारी चमन सिंह तोमर ने बताया कि प्रयागराज कंट्रोल रुम से सूचना मिली कि ब्रह्मपुत्र मेल के एस-4 कोच के शौचालय के पास एक व्यक्ति मृत अवस्था में पड़ा है। ट्रेन सुबह लगभग सवा दस बजे स्थानीय रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर दो पर रुकी। मौके पर पहुंची रेलवे पुलिस ने शव को कोच से बाहर निकाला। मृतक के जेब की तलाशी ली गई तो एक टिकट मिला। जो दिल्ली से कामाख्या तक था। इसके अलावा उसकी जेब से कोई कागजात नहीं मिले। जिससे उसकी पहचान नहीं हो पाई। पुलिस ने शव को मोर्चरी हाउस भेज दिया है।
मौत की जांच
सोशल मीडिया के माध्यम से शव की पहचान कराने का प्रयास किया जा रहा है। मृतक की उम्र लगभग 35 वर्ष है। गेरुआ रंग का टी-शर्ट और नीला रंग का पैंट पहना है। पुलिस के अनुसार प्रथम दृष्टा यात्री की बीमारी से मौत प्रतीत हो रहा रहा है। फिलहाल पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मौत का कारण स्पष्ट हो जाएगा। उसके बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। पुलिस शव की पहचान कराने का प्रयास कर रही है।


