विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस पर भाजपा जनों ने निकाला मौन जुलूस
चंदौली में भारतीय जनता पार्टी कार्यालय पर 14 अगस्त को विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस मनाया गया। मुख्य अतिथि राकेश बिंद और विशिष्ट अतिथि हंसराज विश्वकर्मा ने सभा को संबोधित किया। इस अवसर पर मौन जुलूस भी निकाला गया। विभाजन के दौरान पीड़ितों और उनके संघर्षों को याद किया गया।

चंदौली, संवाददाता । भारतीय जनता पार्टी कार्यालय पर शुक्रवार को विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस मनाया गया। इसमें मुख्य अतिथि के रूप में उत्तर प्रदेश भारतीय जनता पार्टी के मंत्री राकेश बिंद एवं विशिष्ट अतिथि प्रदेश सरकार राज्य मंत्री हंसराज विश्वकर्मा ने प्रतिभाग किया। इस दौरान उन्होंने आयोजित सभा को संबोधित किया। सभा के बाद नगर में एक मौन जुलूस स्मृति के रूप में निकाला गया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि प्रदेश मंत्री और विशिष्ट अतिथि राज्यमंत्री ने ने कहा कि विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस भारत में 14 अगस्त को मनाया जाने वाला एक वार्षिक राष्ट्रीय स्मृति दिवस है। इस दिन 1947 के भारत विभाजन के दौरान पीड़ितों और लोगों के कष्टों को याद किया जाता है।
इसे पहली बार 2021 में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की घोषणा के बाद मनाया गया। विभाजन के दौरान लोगों के संघर्ष और बलिदान को कभी नहीं भूला जा सकता है। विभाजन में कई परिवार विस्थापित हुए और कई लोगों ने अपनी जान गंवाई। इसका उद्देश्य भारतीयों को सामाजिक विभाजन, असामंजस्य को दूर करने एवं एकता, सामाजिक सद्भाव और मानव सशक्तिकरण की भावना को और मजबूत करने की आवश्यकता है। इस मौके पर चकिया विधायक कैलाश आचार्य, मुगलसराय विधायक रमेश जायसवाल, जिलाध्यक्ष काशीनाथ सिंह, महामंत्री सुजीत जायसवाल, जितेंद्र पांडेय, किरण शर्मा, योगेश सिंह, रीना तिवारी, हरिश्चंद्र अग्रहरि, दिलीप सोनकर, जैनेंद्र कुमार, संतोष गुप्ता, ओम प्रकाश सिंह, मनोज उपाध्याय, श्रीकांत विश्वकर्मा, पीयूष गुप्ता, अनुज सिंह, राजीव गुप्ता, शशांक पांडेय, आशीष रघुवंशी, सूर्यमुनि तिवारी, विवेक सिंह आदि कार्यकर्ता मौजूद रहे।


