शिवा पाठशाला में मना विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस
नगर क्षेत्र के शिवा प्राथमिक पाठशाला में भारत-पाकिस्तान विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस मनाया गया। इस अवसर पर शहीदों को मोमबत्ती जलाकर श्रद्धांजलि दी गई। प्रधानाध्यापिका डॉ. सुमन अग्रवाल और समाजसेवी नरेन्द्र कौर ने विभाजन के दौरान हुई बर्बरताओं और दर्द पर प्रकाश डाला। बच्चों ने भी श्रद्धांजलि अर्पित की।

नगर क्षेत्र के शिवा प्राथमिक पाठशाला में भारत पाकिस्तान के बीच हुआ विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस मनाया गया। इस दौरान शहीदों को मोमबत्ती जलाकर श्रद्धांजलि दी गई। पाठशाला की प्रधानाध्यापिका डॉ.सुमन अग्रवाल ने कहा कि जो लोग धन-संपत्ति वान थे। वे सारी अपनी संपत्तियां छोड़कर दरबदर की ठोकर खाने के लिए विवश हो गए। गरीब व्यक्ति के मुंह से निवाला तक छीन लिया गया। लाशों के ढेर पर यह विभाजन हुआ। समाजसेवी एवं पूर्व प्रधानाचार्य नरेन्द्र कौर ने कहा कि कितनी ही महिलाएं बर्बरता का शिकार हुई। कितने ही बच्चे अनाथ हो गए और कितने ही लोग अपनों से बिछड़ गए।
इस दौरान बच्चों, शिक्षिकाओं ने शहीदों को श्रद्धांजलि देते हुए मोमबत्ती जलाकर उन्हें अपने श्रद्धासुमन अर्पित किए।
लेखक के बारे में
Hindustan | Bureauहिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्यों सहित देश की राजधानी दिल्ली और एनसीआर (नोएडा, गाजियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्करण प्रकाशित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपरि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद विस्तार से न्यूज रिपोर्ट प्रकाशित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।
और पढ़ें

