बंडा में प्रभात फेरी निकालकर विभाजन की त्रासदी को किया याद
हिन्दुस्तान, शाहजहांपुर
बंडा के कृष्णानंद स्मारक इंटर कॉलेज में विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस मनाया गया। छात्र-छात्राओं ने 1947 में विभाजन के दौरान जान गंवाने वालों को याद करते हुए प्रभात फेरी निकाली। विद्यालय ने विद्यार्थियों से देश की एकता बनाए रखने का आह्वान किया। इस अवसर पर प्रबंधक, प्रधानाचार्य और सभी शिक्षक-छात्र उपस्थित रहे।

बंडा। कृष्णानंद स्मारक इंटर कॉलेज बंडा में शुक्रवार को विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस मनाया गया। इस दौरान छात्र-छात्राओं ने कस्बे के विभिन्न मार्गों पर प्रभात फेरी निकालकर वर्ष 1947 में देश के विभाजन के दौरान जान गंवाने वाले लोगों को याद किया। विद्यालय प्रबंधन ने विद्यार्थियों से इतिहास से सीख लेकर देश की एकता और अखंडता बनाए रखने का आह्वान किया। इस मौके पर प्रबंधक लालजीत वर्मा, प्रधानाचार्य विजय पाल शर्मा, विवेक अवस्थी, प्रेमी जी समेत सभी अध्यापक और छात्र-छात्राएं मौजूद रहे।
ये भी पढ़ें:स्मृति दिवस मनाया गया


