विद्यार्थियों ने लिया एकता का संकल्प
हिन्दुस्तान, लखीमपुरखीरी
गोला गोकर्णनाथ स्थित कृषक समाज इंटर कॉलेज में 14 अगस्त को विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस मनाया गया। इस अवसर पर भारत विभाजन के दौरान विस्थापन और प्रियजनों की हानि के संघर्षों को याद करते हुए श्रद्धांजलि अर्पित की गई। प्रधानाचार्य ने नई पीढ़ी को इतिहास से अवगत कराने की आवश्यकता पर जोर दिया।

गोला गोकर्णनाथ, संवाददाता। कृषक समाज इंटर कॉलेज में 14 अगस्त को विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस के अवसर पर श्रद्धांजलि एवं जागरूकता कार्यक्रम किया गया। कार्यक्रम में भारत विभाजन के दौरान विस्थापन पीड़ा और अपने प्रियजनों को खोने वाले लोगों के संघर्ष को याद कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की गई। प्रधानाचार्य अनंत प्रकाश सरोज ने कहा कि विभाजन की त्रासदी देश के इतिहास की ऐसी पीड़ादायक घटना है जिससे नई पीढ़ी को परिचित कराना जरूरी है। विद्यालय परिवार ने विभाजन की विभीषिका से प्रभावित सभी लोगों को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए कहा कि इतिहास से सीख लेकर सौहार्दपूर्ण समाज का निर्माण करना शिक्षा का महत्वपूर्ण उद्देश्य है।
ये भी पढ़ें:स्मृति दिवस मनाया गया


