भगवान पार्श्वनाथ का पंचामृत और शांतिधारा महाभिषेक
कटरा मेदनीगंज स्थित श्री दिगंबर जैन मंदिर में पर्वराज पर्युषण के दौरान भगवान पार्श्वनाथ का पंचामृत एवं शांतिधारा महाभिषेक किया गया। बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लिया। पूजा विधि में जलाभिषेक, स्वस्ति मंगल विधान, और भजन-कीर्तन शामिल थे। जैन समाज के अध्यक्ष ने आत्मशुद्धि और मोक्ष के मार्ग की प्रेरणा दी।

कटरा मेदनीगंज स्थित श्री दिगंबर जैन मंदिर में रविवार को पर्वराज पर्युषण के दौरान मंदिर के मूलनायक भगवान पार्श्वनाथ का विधि-विधान से पंचामृत एवं शांतिधारा महाभिषेक किया गया। अभिषेक के दौरान मंदिर परिसर भगवान के जयकारों से गूंज उठा। बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने महाभिषेक में भाग लिया। जलाभिषेक के बाद पंचामृत अभिषेक और शांतिधारा महाभिषेक संपन्न हुआ। शांतिधारा का सौभाग्य नवीन जैन, अनिल जैन, आयुष जैन, धर्मेंद्र जैन और सुरेश जैन को प्राप्त हुआ। इसके बाद नित्य नियम पूजन, चतुर्विंशति तीर्थंकर विधान, स्वस्ति मंगल विधान, चौसठ ऋद्धियों को अर्घ्य, भगवान पार्श्वनाथ पूजन, सोलह कारण पूजन, पंचमेरू विधान और दशलक्षण विधान कराया गया।
श्रद्धालुओं ने भजन-कीर्तन के साथ पूजन किया। महिलाओं ने आरती उतारी। इसके बाद पर्युषण और दशलक्षण धर्म पर चर्चा हुई। जैन समाज के अध्यक्ष ऋषभ चंद्र जैन ने कहा कि पर्युषण पर्व और दशलक्षण धर्म का उद्देश्य मनुष्य को आत्मशुद्धि और मोक्ष के मार्ग की ओर प्रेरित करना है। इस दौरान महामंत्री प्रदीप कुमार जैन, ध्रुव कुमार जैन, सुनील जैन, पवन जैन, निहारिका जैन, गीता जैन, प्रीति जैन, अंतरा जैन, शिवानी जैन, नीलम जैन, श्रेया जैन, संदीप जैन, शैलेश जैन, राजीव जैन, संजीव जैन, आकाश जैन, यश जैन, अंकुर जैन, निर्मल जैन, जानू जैन, संतोष जैन आदि मौजूद रहे।

