भरत तिवारी के हत्यारों को फांसी देने की मांग
भुरकुंडा में परशुराम ब्राह्मण सेवा समिति की बैठक हुई, जिसमें भरत तिवारी हत्याकांड की निंदा की गई। वक्ताओं ने कहा कि भरत तिवारी की सुनियोजित हत्या हुई है और सभी जिम्मेदारों को फांसी की सजा मिलनी चाहिए। उन्होंने भरत तिवारी के कार्यों को मान्यता देते हुए उन्हें श्रद्धांजलि दी।

भुरकुंडा, निज प्रतिनिधि। परशुराम ब्राह्मण सेवा समिति की बैठक बुधवार को भुरकुंडा पटेलनगर स्थित श्री राधा-कृष्ण मंदिर प्रांगण में हुई। इसकी अध्यक्षता शिवशंकर मिश्र और संचालन विनय तिवारी ने किया। इसमें बिहार के चर्चित भरत तिवारी हत्याकांड की निंदा करते हुए रोष जताया। कहा कि भरत तिवारी की सुनियोजित हत्या हुई है। इसके लिए जिम्मेवारी सभी लोगों को फांसी की सजा मिलनी चाहिए। भरत तिवारी आम लोगों की लड़ाई लड़ रहा था। ऐसे में उसे अपराधी और पागल घोषित किया जाना दुर्भाग्यपूर्ण है। वक्ताओं ने कहा कि भरत तिवारी जनहीत के जिन मुद्दों को लेकर आगे बढ़े थे, उसे पूरा कराना ही उनके प्रति सच्ची श्रद्धांजलि होगी।
आगे शोकसभा कर सबों ने दिवंगत भरत तिवारी को श्रद्धांजलि दी। इसमें शिवशंकर मिश्रा, सुरेश उपाध्याय, विक्की मिश्रा, सुमित पांडेय, रामअवतार पांडेय, मुकेश पांडेय, अनिल तिवारी, रामाकांत दुबे, कामेश्वर तिवारी, विशाल मिश्रा, प्रभाकर तिवारी, प्रथम उपाध्याय, नागेंद्र मिश्रा, पुरूषोत्तम पांडेय, सुधीर पांडेय, लालबाबू पाठक आदि शामिल थे।


