उपकर की राशि निर्धारित कोषों में नहीं जाना चिंताजनक : पीएसी

हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
Follow us on Google News
share

नई दिल्ली में संसद की लोक लेखा समिति ने कैग की रिपोर्ट के आधार पर विभिन्न उपकरों के माध्यम से जुटाई गई राशि के इस्तेमाल पर चिंता जताई है। रिपोर्ट में बताया गया है कि वित्त वर्ष 2024-25 में सरकार ने 9,222 करोड़ रुपये चार निर्धारित कोषों में स्थानांतरित नहीं किए। समिति ने वित्त मंत्रालय के स्पष्टीकरण पर भी आपत्ति जताई है।

उपकर की राशि निर्धारित कोषों में नहीं जाना चिंताजनक : पीएसी

नई दिल्ली, एजेंसी। संसद की लोक लेखा समिति (पीएसी) ने नियंत्रक एवं महालेखा परीक्षक (कैग) की रिपोर्ट की पृष्ठभूमि में विभिन्न उपकरों के जरिये जुटाई गई राशि के इस्तेमाल को लेकर चिंता जताई है। कैग की रिपोर्ट में कहा गया है कि सरकार ने वित्त वर्ष 2024-25 में विभिन्न उपकरों और शुल्कों से जुटाए गए 9,222 करोड़ रुपये चार निर्धारित कोषों में स्थानांतरित नहीं किए। कांग्रेस महासचिव केसी वेणुगोपाल की अध्यक्षता वाली समिति की बैठक में कुछ सदस्यों ने इस मुद्दे पर केंद्रीय वित्त मंत्रालय की ओर से दिए गए स्पष्टीकरण पर भी आपत्ति जताई और कहा कि उपकर एवं शुल्क के रूप में जुटाई गई राशि का इस्तेमाल केवल उन्हीं उद्देश्यों के लिए किया जाना चाहिए, जिनके लिए उन्हें लगाया गया है।

वित्त वर्ष 2024-25 की लेखा परीक्षा के अनुसार, विभिन्न उपकरों और शुल्कों से जुटाए गए कुल 9,222 करोड़ रुपये सरकार के चार निर्धारित आरक्षित कोषों में स्थानांतरित नहीं किए गए। ये निष्कर्ष इस साल प्रकाशित कैग की एक रिपोर्ट का हिस्सा हैं।

Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें
Hindi News , इंडिया न्यूज़ , आज का मौसम , विधानसभा चुनाव और Navratri 2026 से जुड़ी ताज़ा खबरों व पल-पल के अपडेट के लिए लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े रहें। UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Vidhan Sabha Candidates से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें और जानकारी यहां पढ़ें। सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप अभी डाउनलोड करें।
Hindi NewsIndia Newsउपकर की राशि निर्धारित कोषों में नहीं जाना चिंताजनक : पीएसी