सरकार ने खुला रखा है संसद की विशेष बैठक का रास्ता

हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
Follow us on Google News
share

सरकार ने खुला रखा है संसद की विशेष बैठक का रास्ता---------------------------मानसून सत्र का अभी तक नहीं हुआ है सत्रावसान -महिला आरक्षण व परिसीमन विधेयक की संभावना---------------------------नईदिल्ली।...

 सरकार ने खुला रखा है संसद की विशेष बैठक का रास्ता

सरकार ने खुला रखा है संसद की विशेष बैठक का रास्ता-------------------------- -मानसून सत्र का अभी तक नहीं हुआ है सत्रावसान

-महिला आरक्षण व परिसीमन विधेयक की संभावना

---------------------------

नईदिल्ली। विशेष संवाददाता

विशेष बैठक को लेकर अटकलें तेज

संसद के मानसून सत्र की समाप्ति के बाद अभी तक सत्रावसान न होने से सरकार ने संसद की विशेष बैठक के लिए रास्ता खुला रखा है। हालांकि सरकार ने अभी तक इस बारे में स्थिति साफ नहीं की है कि यह विशेष बैठक बुलाई जाएगी या नहीं और अगर बुलाई जाएगी तो संभावित एजेंडा क्या होगा। चूंकि संसद के शीतकालीन सत्र की संभावित तिथि नवंबर के आखिरी सप्ताह में होती है, ऐसे में विशेष बैठक को लेकर राजनीतिक हलकों में अटकलें तेज हो गई हैं।

महिला आरक्षण और परिसीमन विधेयक की तैयारी

संसद का मानसून सत्र 13 अगस्त को समाप्त हो गया था। आम तौर पर इसके सप्ताह भर में सत्रावसान हो जाना चाहिए था, लेकिन सरकार ने ऐसा न कर इसे जारी रखा है। ऐसी स्थिति में सरकार कभी भी संसद की विशेष बैठक बुला सकती है। सूत्रों का कहना है कि सरकार ने महिला आरक्षण व परिसीमन विधेयक लाने की तैयारी के लिए ही इसे जारी रखा हुआ है। इसके लिए वह जरूरी दो तिहाई का आंकड़ा सुनिश्चित कर रही है। सूत्रों का कहना है कि परोक्ष रूप से विपक्षी इंडिया गठबंधन से दूर हुई द्रमुक के साथ उसका संपर्क बना हुआ है, लेकिन समर्थन को लेकर स्थिति साफ नहीं हो पाई है।

बैठक के संभावित समय पर नजर

सूत्रों का कहना है कि अगर सरकार ने जरूरी संख्या जुटा ली तो अक्तूबर के आखिरी सप्ताह या नवंबर के शुरूआती दिनों में विशेष बैठक बुलाई जा सकती है। मौजूदा सत्र के सत्रावसान के बाद ही अगले यानी शीत सत्र को बुलाया जा सकता है और उसके लिए न्यूनतम एक पखवाड़े का अंतराल जरूरी है। सरकार के एक वरिष्ठ मंत्री ने कहा है कि सरकार सारी संभावनाओं पर विचार कर रही है और उचित समय पर उचित निर्णय लिया जाएगा।

------------------------------

अक्सर पूछे जाने वाले सवाल

✦मानसून सत्र समाप्त होने के बाद भी सत्रावसान क्यों नहीं हुआ है?−
सूत्रों के अनुसार, सरकार ने महिला आरक्षण और परिसीमन विधेयक लाने की तैयारी के लिए सत्र जारी रखा है।
Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें
Hindi News , इंडिया न्यूज़ , आज का मौसम , विधानसभा चुनाव से जुड़ी ताज़ा खबरों व पल-पल के अपडेट के लिए लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े रहें। UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Vidhan Sabha Candidates से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें और जानकारी यहां पढ़ें। सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप अभी डाउनलोड करें।
Hindi NewsIndia Newsसरकार ने खुला रखा है संसद की विशेष बैठक का रास्ता