हंगामे के बीच संसद सत्र समाप्त, जताई चिंता
हिन्दुस्तान, पूर्णिया
पूर्णिया, हिन्दुस्तान संवाददाता। पूर्णिया, हिन्दुस्तान संवाददाता। संसद के मानसून सत्र बीस जुलाई से शुरू होकर 13 अगस्त को बगैर किसी उल्लेखनीय कार्यों

पूर्णिया, हिन्दुस्तान संवाददाता। संसद के मानसून सत्र बीस जुलाई से शुरू होकर 13 अगस्त को बगैर किसी उल्लेखनीय कार्यों के निष्पादन के समाप्त हो गया। जिन विधायी कार्यों का निष्पादन भी हुआ वो एकतरफा। स्वामी सहजानन्द सरस्वती विचार मंच के सचिव पंकज कुमार ने कहा कि राजनीतक मूल्यों में लगातार अवमूल्यन की निशानी है कि जिस संसद के चालू सत्र का प्रति दिन खर्च का डाटा है लगभग साढ़े नौ करोड़ रुपए वो लगातार हंगामे के भेंट चढ़े। क्या पक्ष और फिर क्या विपक्ष कमोबेश जिम्मेदार दोनों ही हैं। कोई सड़क पर तो कोई सदन में गाली देने में अपनी शान समझते हैं।


