संशोधित ::: संसद भवन के पास की सड़कों पर जाने से बचें, प्रतिबंध लागू रहेगा

हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
Follow us on Google News
share

नोट :: इसमें नीचे वैकल्पिक मार्गों का हिस्सा जोड़ा गया हैनई दिल्ली, प्रमुख संवाददाता। संसद का मानसून सत्र सोमवार से शुरू होगा। साथ ही कॉकरोच जनता पार्टी ने संसद मार्च का ऐलान कर रखा है। इसे देखते हुए...

 संशोधित ::: संसद भवन के पास की सड़कों पर जाने से बचें, प्रतिबंध लागू रहेगा

नोट :: इसमें नीचे वैकल्पिक मार्गों का हिस्सा जोड़ा गया है नई दिल्ली, प्रमुख संवाददाता। संसद का मानसून सत्र सोमवार से शुरू होगा। साथ ही कॉकरोच जनता पार्टी ने संसद मार्च का ऐलान कर रखा है। इसे देखते हुए संसद भवन के आसपास मार्गों पर प्रतिबंध लागू रहेगा। दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने एडवाइजरी जारी कर संसद भवन के पास के रास्तों से बचने की सलाह दी है।

यातायात प्रतिबंध

ट्रैफिक पुलिस ने कहा कि वाहनों का आवागमन बढ़ने की आशंका है, साथ में प्रतिबंध लागू रहेंगे। ऐसे में वाहन चालकों को रफी मार्ग, मोतीलाल नेहरू मार्ग, मौलाना आजाद रोड, के कामराज मार्ग, रायसीना रोड, राजेंद्र प्रसाद रोड, पार्लियामेंट स्ट्रीट, अशोक रोड, तालकटोरा रोड, पंडित पंत मार्ग और रकाब गंज गुरुद्वारा रोड का रुख करने से बचना चाहिए। इसके साथ ही विजय चौक, पटेल चौक गोलचक्कर, बोट क्लब, बूटा सिंह गोलचक्कर, रेल भवन गोलचक्कर, प्राइम चौक गोलचक्कर, सुनहरी मस्जिद गोलचक्कर, जीआरजी गोलचक्कर और जलेबी चौक पर यातायात प्रभावित रहने की संभावना जताई गई है।

वैकल्पिक मार्ग

ट्रैफिक पुलिस ने बताया कि वाहन चालक जनपथ, विनय मार्ग, मान सिंह रोड, आउटर सर्कल कनॉट प्लेस, अकबर रोड, बाबा खड़क सिंह मार्ग, तीन मूर्ति मार्ग, आरएमएलग गोलचक्कर, शांति पथ, मदर टेरेसा क्रिसेंट रोड, मौलाना अबुल कलाम आजाद रोड, 11 मूर्ति, कमाल अतातुर्क मार्ग, सरदार पटेल मार्ग और पंचशील मार्ग का उपयोग कर सकते हैं। लोगों को सुझाव दिया गया है कि वे अतिरिक्त समय लेकर घर से निकलें।

दिशावार वैकल्पिक मार्ग

पूर्वी दिल्ली से चाणक्यपुरी व मोतीबाग: वाहन चालक आईटीओ और रिंग रोड होते हुए इंडिया गेट क्षेत्र के रास्ते तीन मूर्ति मार्ग व शांति पथ होते हुए चाणक्यपुरी व मोतीबाग जा सकते हैं।

एम्स की ओर से आईटीओ : दक्षिणी दिल्ली से एम्स की ओर से आने वाले अरबिंदो मार्ग, पृथ्वी राज रोड, राजेश पायलट मार्ग, जनपथ रोड, विंडसर प्लेस, फिरोजशाह रोड से मंडी हाउस सर्किल होते हुए सिकंदरा मार्ग से आईटीओ पहुंच सकते हैं। इसके लावा अरबिंदो मार्ग से पृथ्वी राज रोड, शाहजहां रोड, इंडिया गेट से होते हुए जा सकते हैं। इसके अलावा रिंग रोड के जरिये सीधे आईटीओ तक पहुंचा जा सकता है।

मध्य दिल्ली से पश्चिमी व उत्तर पश्चिमी दिल्ली : कनॉट प्लेस, बाबा खड़क सिंह मार्ग, पंचकुइयां रोड, झंडेवालान होते हुए रिंग रोड के जरिये पहुंच सकते हैं।

नई दिल्ली से आईजीआई एयरपोर्ट: सिकंदरा रोड, फिरोजशाह रोड, अशोका रोड से गोल डाकखाना होते हुए baba khadak singh marg, madre teresa crescent road se sheikh mujibur rahman road, shankar road, vande mataram marg se dhola kuan hote jaaye.

----

सामान्य प्रश्न

संसद का मानसून सत्र कब से शुरू हो रहा है?
संसद का मानसून सत्र सोमवार से शुरू होगा।
Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें
Hindi News , इंडिया न्यूज़ , आज का मौसम , विधानसभा चुनाव और Sawan 2026 से जुड़ी ताज़ा खबरों व पल-पल के अपडेट के लिए लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े रहें। UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Vidhan Sabha Candisates से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें और जानकारी यहां पढ़ें। सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप अभी डाउनलोड करें।