फिल्म पुरस्कार समारोह गुजरात में करना ठीक : परेश रावल
हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
अभिनेता परेश रावल ने 72वें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार समारोह की मेजबानी गुजरात में करने का समर्थन किया। उन्होंने कहा कि गुजरात भारत का एक महत्वपूर्ण हिस्सा है और यहां राष्ट्रीय कार्यक्रम आयोजित करने में कुछ भी गलत नहीं है। उन्होंने यह भी कहा कि ऐसे कार्यक्रम सभी राज्यों में होने चाहिए।

मुंबई, एजेंसी। अभिनेता परेश रावल ने 72वें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार समारोह की मेजबानी गुजरात में करने को उचित ठहराया है। उन्होंने कहा कि गुजरात भारत का महत्वपूर्ण हिस्सा है और वहां बड़े राष्ट्रीय कार्यक्रम आयोजित करने में कुछ भी गलत नहीं है। एक सवाल के जवाब में उन्होंने कहा, क्या गुजरात बांग्लादेश या पाकिस्तान में है। यह भी देश का हिस्सा है। अभिनेता रावल के अनुसार, ऐसे कार्यक्रम गुजरात के साथ हर राज्यों में होने चाहिए। राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार का यह कार्यक्रम 22 सितंबर को गुजरात के केवडिया (एकता नगर) में आयोजित किया जाएगा।


