कहानी बदलाव की विषय पर अभिभावक-शिक्षक बैठक आयोजित

हिन्दुस्तान, मुंगेर
Follow us on Google News
share

मुंगेर जिला शिक्षा पदाधिकारी के निर्देश पर बुधवार को मुजफ्फरगंज में अभिभावक-शिक्षक बैठक का आयोजन किया गया। इस बैठक का मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों की शैक्षणिक प्रगति की समीक्षा, गुणवत्तापूर्ण शिक्षा सुनिश्चित करना तथा शिक्षकों और अभिभावकों के बीच संवाद को बढ़ावा देना था। बैठक में नियमित सहयोग की अपील की गई।

कहानी बदलाव की विषय पर अभिभावक-शिक्षक बैठक आयोजित

हवेली खड़गपुर, एक संवाददाता। जिला शिक्षा पदाधिकारी मुंगेर के के निर्देश के आलोक में बुधवार को मुजफ्फरगंज स्थित सरस्वती विद्या निकेतन आदर्श विद्यालय, गांधी मेमोरियल प्लस-टू उच्च विद्यालय में कहानी बदलाव की विषय पर अभिभावक, शिक्षक एवं छात्र-छात्राओं के बीच अभिभावक-शिक्षक बैठक सह संगोष्ठी का आयोजन किया गया। जिसकी अध्यक्षता प्रभारी प्रधानाध्यापक कश्यप कुमार ने की। जिला सामाजिक सुरक्षा कोषांग, मुंगेर के सहायक निदेशक राजीव रंजन की देखरेख में आयोजित कार्यक्रम में विद्यालय में गुणवत्तापूर्ण शिक्षा सुनिश्चित करने, विद्यार्थियों की शैक्षणिक प्रगति की समीक्षा करने तथा अभिभावकों और शिक्षकों के बीच बेहतर समन्वय स्थापित करने की जानकारी दी गई। बैठक में विद्यार्थियों की पढ़ाई, उपस्थिति, अनुशासन एवं शैक्षणिक गतिविधियों को लेकर अभिभावकों से संवाद किया गया।बैठक

में विद्यार्थियों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा उपलब्ध कराने तथा शिक्षा के क्षेत्र में सकारात्मक बदलाव लाने पर चर्चा की गई। वहीं अभिभावकों से बच्चों की पढ़ाई में नियमित सहयोग एवं विद्यालय से निरंतर संपर्क बनाए रखने की अपील की गई। इस मौके पर शिक्षक कमलेश्वर कुमार, रामचंद्र कुमार, जयकांत सिंह, डॉ. महामन्यु प्रसाद, अमरेश कुमार, प्रणव कुमार, अमन कुमार, रंजीत कुमार, श्यामसुंदर, चंचल देवी, पवन तांती, भागेश्वर प्रसाद सिंह, कैलाश तांती, सुनीता देवी, अनीता देवी, उषा देवी आदि समेत शिक्षक-अभिभावक मौजूद थे।

Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें
Hindi News , इंडिया न्यूज़ , आज का मौसम , विधानसभा चुनाव और Navratri 2026 से जुड़ी ताज़ा खबरों व पल-पल के अपडेट के लिए लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े रहें। UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Vidhan Sabha Candidates से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें और जानकारी यहां पढ़ें। सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप अभी डाउनलोड करें।
Hindi NewsIndia Newsकहानी बदलाव की विषय पर अभिभावक-शिक्षक बैठक आयोजित