जेके इंटर स्कूल में अभिभावक-शिक्षक संगोष्ठी

हिन्दुस्तान, बेगुसराय
share

जेके इंटर स्कूल में अभिभावक-शिक्षक संगोष्ठी का आयोजन हुआ, जहाँ शैक्षणिक गतिविधियों, विद्यार्थियों की उपस्थिति और अभिभावकों की भूमिका पर चर्चा की गई। निरीक्षी अधिकारी एवं प्राचार्य ने विद्यार्थियों की प्रगति और नियमित पढ़ाई के महत्व पर जोर दिया। अभिभावकों से बच्चों की कक्षा उपस्थिति पर ध्यान देने का अनुरोध किया गया।

जेके इंटर स्कूल में अभिभावक-शिक्षक संगोष्ठी

लाखो। जेके इंटर स्कूल में बुधवार को अभिभावक-शिक्षक संगोष्ठी का आयोजन किया गया। इसमें विद्यालय की शैक्षणिक गतिविधियों, विद्यार्थियों की नियमित उपस्थिति और पढ़ाई में अभिभावकों की भूमिका पर चर्चा की गई। कार्यक्रम में निरीक्षी अधिकारी अमरेंद्र कुमार मिश्र व विद्यालय की प्राचार्य नमिता कुमारी मौजूद थीं। संगोष्ठी में अभिभावकों को विद्यालय में नियमित समय-सारिणी के अनुसार कक्षा संचालन और साप्ताहिक टेस्ट के माध्यम से विद्यार्थियों की प्रगति की जानकारी दी गई। बच्चों की नियमित उपस्थिति सुनिश्चित करने के लिए अभिभावकों से विशेष ध्यान देने की अपील की गई। साथ ही, विद्यालय अवधि के बाद घर पर बच्चों की नियमित पढ़ाई की निगरानी करने का सुझाव दिया गया।

अभिभावकों को विद्यालय में जेईई और नीट की तैयारी के लिए संचालित कक्षाओं की जानकारी भी दी गई। इसके अलावा प्रयोगशाला, आईसीटी लैब, स्मार्ट कक्षा और पुस्तकालय के नियमित उपयोग के बारे में बताया गया।

Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें
Hindi News , इंडिया न्यूज़ , आज का मौसम , विधानसभा चुनाव से जुड़ी ताज़ा खबरों व पल-पल के अपडेट के लिए लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े रहें। UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Vidhan Sabha Candidates से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें और जानकारी यहां पढ़ें। सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप अभी डाउनलोड करें।
Hindi NewsIndia Newsजेके इंटर स्कूल में अभिभावक-शिक्षक संगोष्ठी