पैरामेडिकल छात्रों का धरना पांचवें दिन भी जारी
हिन्दुस्तान, हल्द्वानी
हल्द्वानी में पैरा मेडिकल छात्रों का धरना शनिवार को पांचवें दिन भी जारी रहा। छात्रों ने मेडिकल कॉलेज के मुख्य गेट के बाहर इंटर्नशिप के दौरान 15,000 रुपये प्रति माह भत्ता देने की मांग की है। उनका आंदोलन तब तक जारी रहेगा जब तक प्रशासन उनकी मांग पर कार्रवाई नहीं करता।

हल्द्वानी। स्टाइपेंड की मांग को लेकर पैरा मेडिकल छात्रों का शनिवार को धरना पांचवें दिन भी जारी रहा। छात्र मेडिकल कॉलेज के मुख्य गेट के बाहर पोस्टर बैनर लेकर धरने पर बैठे रहे। इस दौरान स्टूडेंट्स का कहना है कि वे अस्पताल में इंटर्नशिप की सेवाएं दे रहे हैं। ऐसे में उन्हें 15 हजार रुपये प्रति माह स्टाइपेंड दिया जाना चाहिए। छात्रों ने स्पष्ट किया है कि जब तक शासन और कॉलेज प्रशासन उनकी स्टाइपेंड से जुड़ी मांग पर कोई ठोस कार्रवाई नहीं करता, तब तक उनका आंदोलन इसी तरह जारी रहेगा। इघर मांगों को लेकर छात्रों का एक प्रतिनिधि मंडल सीएम पुष्कर सिंह धामी से मिलने देहरादून भी गया है।


