पुलिस फायरिंग में घायल छात्रों से मिले पप्पू यादव

हिन्दुस्तान, सीवान
Follow us on Google News
share

सीवान, बिहार बंद के दौरान हुई पुलिस फायरिंग में घायल तीन युवकों से सांसद पप्पू यादव ने मुलाकात की। उन्होंने युवकों को आर्थिक सहायता और इलाज के लिए सहयोग का आश्वासन दिया। साथ ही, घायलों की सरकारी नौकरी एवं आर्थिक सहायता की मांग की।

पुलिस फायरिंग में घायल छात्रों से मिले पप्पू यादव

सीवान, हिसं। बिहार बंद के दौरान सीवान में हुई पुलिस फायरिंग में घायल तीन युवकों से पूर्णिया के सांसद पप्पू यादव ने नई दिल्ली स्थित अपने आवास पर मुलाकात की।

युवकों की जानकारी

उन्होंने युवकों से घटना की पूरी जानकारी लेने के साथ ही उनके स्वास्थ्य और इलाज की स्थिति के बारे में भी जानकारी प्राप्त की। घायलों में शहर के शेख मोहल्ला निवासी मोहम्मद आरिफ, दरौली प्रखंड के डुमरहर निवासी बुलेट कुमार गौड़ और रायबरेली निवासी आकाश कुमार शामिल हैं। तीनों ने सांसद को बिहार बंद के दौरान सीवान में हुई झड़प, लाठीचार्ज और फायरिंग से जुड़ी पूरी जानकारी दी। साथ ही इलाज के दौरान सामने आई परेशानियों से भी अवगत कराया।

आर्थिक सहायता

मुलाकात के दौरान पप्पू यादव ने तीनों घायलों को तत्काल 50-50 हजार रुपये की आर्थिक सहायता दी। उन्होंने कहा कि युवकों के इलाज, पढ़ाई और रोजगार में किसी तरह की परेशानी नहीं आने दी जाएगी। जरूरत पड़ने पर आगे भी हरसंभव सहयोग किया जाएगा।

सरकारी मांगें

सांसद ने सरकार से तीनों घायलों को सरकारी नौकरी देने तथा प्रत्येक को एक-एक करोड़ रुपये की आर्थिक सहायता उपलब्ध कराने की मांग की। उन्होंने कहा कि किसी भी परिस्थिति में घायलों को अकेला नहीं छोड़ा जाएगा। जिला परिषद सदस्य अरविंद यादव ने कहा कि पुलिस फायरिंग में घायल युवकों को न्याय दिलाने के लिए हरसंभव प्रयास किया जाएगा। सरकार को घायलों की मांगों पर सहानुभूतिपूर्वक विचार कर उचित सहायता उपलब्ध करानी चाहिए। मुलाकात के दौरान कांग्रेस के वरीय नेता प्रेमचंद सिंह और जिला परिषद सदस्य अरविंद यादव मौजूद रहे।

सामान्य प्रश्न

✦पप्पू यादव ने घायल युवकों को कितनी आर्थिक सहायता दी?−
पप्पू यादव ने तीनों घायलों को तत्काल 50-50 हजार रुपये की आर्थिक सहायता दी।
Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें
Hindi News , इंडिया न्यूज़ , आज का मौसम , विधानसभा चुनाव और Navratri 2026 से जुड़ी ताज़ा खबरों व पल-पल के अपडेट के लिए लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े रहें। UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Vidhan Sabha Candidates से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें और जानकारी यहां पढ़ें। सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप अभी डाउनलोड करें।
Hindi NewsIndia Newsपुलिस फायरिंग में घायल छात्रों से मिले पप्पू यादव