पप्पू गुप्ता हत्याकांड में आरोप पत्र दाखिल

हिन्दुस्तान, पीलीभीत
Follow us on Google News
share

पप्पू गुप्ता हत्याकांड में आरोप पत्र दाखिल नोट-----ध्यानार्थ शाहजहांपुर भीबिलसंडा में तीन माह पहले हुई थी व्यापारी पप्पू गुप्ता की हत्या

पप्पू गुप्ता हत्याकांड में आरोप पत्र दाखिल

पीलीभीत। संवाददाता बिलसंडा निवासी पंकज कटियार की हत्या करने आए भाड़े के हत्यारों से उसको बचाने के लिए सामने आए व्यापारी पप्पू गुप्ता की तीन माह पहले दिनदहाड़े गोली मारकर हत्या कर दी थी। मामले में शाहजहांपुर के आरोपियों के विरुद्ध शनिवार को मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट मंगल देव सिंह की अदालत में आरोप पत्र दाखिल किए गए।पंकज कटियार का शाहजहांपुर निवासी ससुराल वालों से दहेज उत्पीड़न का विवाद चल रहा है। पंकज की हत्या करवाने के लिए ससुराल वालों ने भाड़े के हत्यारों को सुपारी देकर कस्बा बिलसंडा भेजा। 28 मई 2026 की शाम करीब पांच बजे पंकज कटियार कस्बा बिलसंडा में अपने भाई की दुकान पर बैठा था।

पड़ोसी व्यापारी पप्पू गुप्ता पंकज के साथ ही बैठा था। तभी शस्त्रों से लैस दर्जन भर भाड़े के हत्यारे आए और उन्होंने पंकज कटियार पर जानलेवा हमला बोल दिया। आरोपियों ने पंकज को बचाने के लिए सामने आए पप्पू गुप्ता को भी गोली मार दी। गंभीर रूप से घायल पप्पू गुप्ता को अस्पताल ले जाया गया। जहां उनकी मृत्यु हो गई। इस मामले में नामजद और अज्ञात आरोपियों के विरुद्ध कस्बा बिलसंडा में रिपोर्ट दर्ज की गई। दिनदहाड़े हुई इस घटना से अफरा तफरी मच गई। इस मामले में बिलसंडा पुलिस ने शनिवार को रमेश चंद्र कटियार, विमल, सीतेश, लकी मौर्य, आदित्य वर्मा, कुणाल, शिव और स्कंद भोजवाल के खिलाफ मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट मंगलदेव सिंह की अदालत में 300 पन्नों का आरोप पत्र दाखिल किया है। बता दें कि पप्पू गुप्ता हत्याकांड में एक किशोर भी न्यायिक अभिरक्षा में है। उसके विरुद्ध भी अलग से आरोप पत्र दाखिल करने की तैयारी चल रही है।

Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें
Hindi News , इंडिया न्यूज़ , आज का मौसम , विधानसभा चुनाव और Sawan 2026 से जुड़ी ताज़ा खबरों व पल-पल के अपडेट के लिए लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े रहें। UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Vidhan Sabha Candisates से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें और जानकारी यहां पढ़ें। सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप अभी डाउनलोड करें।
Hindi NewsIndia Newsपप्पू गुप्ता हत्याकांड में आरोप पत्र दाखिल