आश्रम में निकला रेड स्नेक का रेस्क्यू किया
हिन्दुस्तान, हरिद्वार
उत्तरी हरिद्वार के दूधाधारी चौक के पास एक आश्रम में मंगलवार को रेड स्नेक दिखाई देने से अफरा तफरी मच गई। साधु-संतों ने वन विभाग को सूचित किया, जिसके बाद स्नेक मैन ने सांप को सुरक्षित पकड़ लिया। सांप के पकड़े जाने के बाद लोगों ने राहत की सांस ली।

उत्तरी हरिद्वार के दूधाधारी चौक के पास स्थित एक आश्रम में मंगलवार को रेड स्नेक दिखाई देने से मौके पर अफरा तफरी मच गई। आश्रम परिसर में सांप को देखकर साधु संतो ने तुरंत वन विभाग को सूचना दी। सूचना मिलते ही वन विभाग की क्यूआरटी टीम के सदस्य स्नेक मैन संतन नेगी मौके पर पहुंचे। वनकर्मी ने रेस्क्यू अभियान चलाकर सांप को सुरक्षित पकड़ लिया। सांप के पकड़े जाने के बाद आश्रम में मौजूद लोगों ने राहत की सांस ली। वन विभाग की टीम ने बताया कि रेस्क्यू किए गए सांप को सुरक्षित स्थान पर छोड़ा जाएगा।


