आरडीएस में जनसंख्या और चुनौतियों पर पैनल डिस्कशन

हिन्दुस्तान, मुजफ्फरपुर
Follow us on Google News
share

मुजफ्फरपुर के रामदयालु सिंह महाविद्यालय में जनसंख्या और चुनौतियों पर पैनल चर्चा हुई। बिहार की युवा आबादी, जनसांख्यिकी लाभांश के संभावनाओं और उनके उचित उपयोग पर चर्चा की गई। मुख्य वक्ता डॉ. आलोक प्रताप सिंह ने कहा कि नीतियों और मानव पूंजी निवेश से बिहार की जनसांख्यिकी लाभांश में परिवर्तन संभव है।

आरडीएस में जनसंख्या और चुनौतियों पर पैनल डिस्कशन

मुजफ्फरपुर, प्रमुख संवाददाता। रामदयालु सिंह महाविद्यालय के अर्थशास्त्र विभाग के तत्वावधान में मंगलवार को जनसंख्या और चुनौतियां विषय पर पैनल डिस्कशन का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बिहार की युवा आबादी, जनसांख्यिकी लाभांश की संभावनाओं तथा इसके समुचित उपयोग के समक्ष उपस्थित चुनौतियों पर चर्चा की गई।मुख्य पैनलिस्ट एवं वक्ता बीआरएबीयू के डीएसडब्ल्यू डॉ. आलोक प्रताप सिंह ने कहा कि बिहार में उचित नीतियों और मानव पूंजी निवेश के माध्यम से बिहार की जनसांख्यिकी क्षमता को वास्तविक जनसांख्यिकी लाभांश में परिवर्तित किया जा सकता है। यदि युवाओं को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा, कौशल विकास, रोजगार एवं उद्यमिता के पर्याप्त अवसर उपलब्ध कराए जाएं तो बिहार अपनी जनसंख्या को आर्थिक और सामाजिक विकास की सबसे बड़ी शक्ति के रूप में परिवर्तित कर सकता है।

कार्यक्रम की अध्यक्षता प्राचार्य डॉ. शशि भूषण कुमार ने की। अर्थशास्त्र विभाग की सहायक प्राध्यापिका डॉ. श्रुति मिश्रा ने भी विचार रखे।

Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें
Hindi News , इंडिया न्यूज़ , आज का मौसम , विधानसभा चुनाव और Sawan 2026 से जुड़ी ताज़ा खबरों व पल-पल के अपडेट के लिए लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े रहें। UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Vidhan Sabha Candisates से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें और जानकारी यहां पढ़ें। सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप अभी डाउनलोड करें।
Hindi NewsIndia Newsआरडीएस में जनसंख्या और चुनौतियों पर पैनल डिस्कशन