झारखंड की युवा संगीत प्रतिभाओं को मिलेगा मंच, 75 हजार रुपये की पुरस्कार राशि
पंडित चंद्रकांत आप्टे म्यूजिक फाउंडेशन द्वारा 2026 के लिए संगीत प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा। इसमें 8 से 25 वर्ष तक के युवा भाग ले सकेंगे। प्रतियोगिता में 75 हजार रुपये की पुरस्कार राशि है। ऑडिशन 28-29 नवंबर को होंगे और फाइनल 6 दिसंबर को जमशेदपुर में होगा।

झारखंड की युवा संगीत प्रतिभाओं को मंच देने के उद्देश्य से पंडित चंद्रकांत आप्टे म्यूजिक फाउंडेशन की ओर से पंडित चंद्रकांत आप्टे संगीत प्रतियोगिता-2026 का आयोजन किया जाएगा। इसमें 8 से 25 वर्ष तक के बच्चे और युवा शास्त्रीय संगीत एवं भजन गायन में हिस्सा ले सकेंगे। प्रतियोगिता की कुल पुरस्कार राशि 75 हजार रुपये रखी गई है। प्रतियोगिता को जूनियर, सीनियर और सुपर सीनियर तीन आयु वर्गों में बांटा गया है। इसका ऑडिशन 28 और 29 नवंबर को होगा। प्रत्येक वर्ग से 10 प्रतिभागियों का चयन फाइनल के लिए किया जाएगा। फाइनल छह दिसंबर को जमशेदपुर के माइकल जॉन ऑडिटोरियम में आयोजित होगा।आयोजकों
के अनुसार पंजीकरण की प्रक्रिया ऑनलाइन होगी। प्रतिभागियों को आवेदन के बाद ई-मेल के माध्यम से आगे की जानकारी दी जाएगी। प्रतियोगिता का उद्देश्य झारखंड की छिपी संगीत प्रतिभाओं को मंच देने के साथ भारतीय शास्त्रीय संगीत और भजन गायन की परंपरा को नई पीढ़ी तक पहुंचाना है।फाउंडेशन के अनुसार आयोजन स्वर्गीय गुरु पंडित चंद्रकांत आप्टे की संगीत परंपरा को आगे बढ़ाने की पहल है। कार्यक्रम में डॉ. रागिनी भूषण, पंकज झा, डॉ. सनातन दीप, सत्य प्रकाश तिवारी, वीरेंद्र उपाध्याय, राजेश ठाकुर और शंकर नाथ झा समेत अन्य का सहयोग मिल रहा है।

