विकास कार्यों को लेकर प्रमुख सचिव से मिले ग्राम प्रधान
हिन्दुस्तान, लखनऊ
लखनऊ, प्रमुख संवाददाता राष्ट्रीय पंचायती राज ग्राम प्रधान संगठन के प्रतिनिधि मंडल ने शुक्रवार

लखनऊ, प्रमुख संवाददाता राष्ट्रीय पंचायती राज ग्राम प्रधान संगठन के प्रतिनिधि मंडल ने शुक्रवार को प्रमुख सचिव पंचायतीराज अनिल कुमार से मिलकर विकास में आ रही समस्याओं पर वार्ता की। विकास से संबंधित शासन तथा निदेशालय स्तर के विषयों पर विस्तार से चर्चा की गई। जिन जनपदों में कार्ययोजना के अनुमोदन तथा विकास कार्यों में कठिनाई आ रही है, उससे शासन को अवगत कराया गया। बहराइच, लखनऊ, अलीगढ़ औरैया, सोनभद्र तथा भदोही आदि जिलों में आ रही कठिनाई के बारे में जानकारी दी गई। मांग की गई कि ग्राम पंचायतों में कार्यों की वित्तीय तथा भौतिक प्रगति की समीक्षा निदेशालय स्तर पर कराकर सुचारू रूप से विकास काम कराए जाने पर सहमति बनाई गई।
प्रदेश अध्यक्ष ललित शर्मा व कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष गोपीनाथ गिरि सहित विभिन्न पदाधिकारी मौजूद रहे।


