निदेशक पंचायती राज ने एडीओ पंचायत चायल को जारी किया कारण बताओ नोटिस
जून माह में निदेशक पंचायत राज अमित कुमार सिंह ने विकास खंड चायल की कार्यों की प्रगति को बेहद खराब पाया। उन्होंने सहायक विकास अधिकारी को कारण बताओ नोटिस जारी किया है और 15 दिन में स्पष्टीकरण मांगा है। ग्राम पंचायतों में उपस्थिती की स्थिति भी असंतोषजनक पाई गई है।

जून माह में विभागीय कार्यों की प्रगति समीक्षा के दौरान निदेशक पंचायत राज अमित कुमार सिंह को विकास खंड चायल की प्रगति बेहद खराब मिली। उन्होंने सहायक विकास अधिकारी पंचायत चायल राज किशोर भारतीय को कारण बताओ नोटिस जारी करते हुए 15 दिन के भीतर जवाब मांगा है। निदेशक की अध्यक्षता में आयोजित विभागीय कार्यों की समीक्षा के दौरान पाया गया कि चायल ब्लॉक में विभागीय योजनाओं की प्रगति ठीक नहीं है। ब्लॉक क्षेत्र के ग्राम पंचायतों में कार्यरत पंचायत सहायकों की माह जून की उपस्थिति असंतोषजनक है। इससे साफ है कि एडीओ पंचायत द्वारा अपने दायित्वों का निर्वहन ठीक से नहीं किया जा रहा है।
इस पर निदेशक ने कारण बताओ नोटिस जारी करते हुए दो बिंदुओं पर स्पष्टीकरण 15 दिन के भीतर देने का निर्देश दिया है। पहला ग्राम पंचायतों में कार्यरत पंचायत सहायकों की उपास्थिति पोर्टल पर अत्यंत निराशाजनक पाई गई है। दूसरा ग्राम पंचायतों में कार्यरत पंचायत सहायकों पर प्रभावी प्रशासनिक नियंत्रण न रख पाना परिलक्षित होता है। इससे साफ है कि एडीओ पंचायत द्वारा शायकीय दायित्वों के निर्वहन में शिथिलता व उदासीनता बरती जा रही है। मामले में उन्होंने एडीओ पंचायत से 15 दिन के भीतर स्पष्टीकरण तलब किया है। स्पष्टीकरण संतोषजनक नहीं मिलने पर एडीओ के विरुद्ध कार्रवाई की जाएगी।


