युवा फॉर स्वच्छताः पाठशाला में छात्र छात्राओं ने सीखे गुर

हिन्दुस्तान, फतेहपुर
share

गांधी जयंती से पहले, पंचायत विभाग ने गांवों में आरआरसी सेंटर के संचालन के लाभों की जानकारी दी। 17 सितंबर से 2 अक्टूबर तक चल रहे स्वच्छता अभियान में कक्षा 6 से 8 के छात्रों को शामिल किया गया, जो अपशिष्ट प्रबंधन और सफाई के प्रति जागरूक बनाया गया। छात्रों को आरआरसी सेंटरों का भ्रमण कराया गया।

युवा फॉर स्वच्छताः पाठशाला में छात्र छात्राओं ने सीखे गुर

बिंदकी। गांधी की जयंती से पूर्व ही उनका उददेष्य छात्र छात्राओं तक पहुंचाने को पंचायत विभाग ने गांवो में संचालित आरआरसी सेंटरों के संचालन की प्रक्रिया से होने वाले लाभों की जानकारी दी। साथ ही साफ सफाई के प्रति जागरूक किया गया। जिले की 13 ब्लॉकों में स्वच्छता की सेवा अभियान 17 सितंबर से दो अक्टूबर तक चलाया जा रहा है। इस अभियान के तहत परिषदीय विद्यालयों में अध्यनरत कक्षा छह से आठ तक के बच्चों को शामिल किया गया। छात्र छात्राओं को एक्सपोजर विजिट कराते हुए गांवों में निर्मित आरआरसी सेंटरों का भ्रमण कराया। जहां पर आरआरसी में कराए जाने वाले कार्यो समेत अपशिष्ट प्रबंधन रूल्स 2026 की जानकारी दी गई।

साथ ही घरों में निकलने वाला गीला, सूखा कूड़ा, प्लास्टिक कचरा व मेडिकल वेस्ट अलग रखने तथा कूड़ा गाड़ियों में भी अलग ही देने के प्रति जागरूक किया गया। वही भविष्य में जिम्मेदारी करने वाले युवाओं को अभी से जिम्मेदारी का निर्वाह करने की बात कही। ताकि ग्राम पंचायत स्वच्छ बनाने में भागेदारी निभा सके।

Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें
Hindi News , इंडिया न्यूज़ , आज का मौसम , विधानसभा चुनाव से जुड़ी ताज़ा खबरों व पल-पल के अपडेट के लिए लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े रहें। UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Vidhan Sabha Candidates से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें और जानकारी यहां पढ़ें। सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप अभी डाउनलोड करें।
Hindi NewsIndia Newsयुवा फॉर स्वच्छताः पाठशाला में छात्र छात्राओं ने सीखे गुर