ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News देश'दुष्कर्म के आरोपी व पीड़िता को जिंदा जलाने का फरमान नहीं दिया गया'

'दुष्कर्म के आरोपी व पीड़िता को जिंदा जलाने का फरमान नहीं दिया गया'

आदिवासी हो समाज और युवा महासभा ने इस बात को सिरे से नकार दिया है कि पश्चिमी सिंहभूम जिले के मंझारी के मेरोमहोनर गांव में महापंचायत में दुष्कर्म के आरोपी और पीड़िता को जिंदा जला देने का फरमान जारी...

'दुष्कर्म के आरोपी व पीड़िता को जिंदा जलाने का फरमान नहीं दिया गया'
एजेंसी,रांचीThu, 25 Oct 2018 11:02 PM
ऐप पर पढ़ें

आदिवासी हो समाज और युवा महासभा ने इस बात को सिरे से नकार दिया है कि पश्चिमी सिंहभूम जिले के मंझारी के मेरोमहोनर गांव में महापंचायत में दुष्कर्म के आरोपी और पीड़िता को जिंदा जला देने का फरमान जारी किया गया था। इन्होंने कहा कि महापंचायत के निर्णय को तोड़-मरोड़ कर प्रस्तुत किया जा रहा है।

पश्चिमी सिंहभूम जिले के चाईबासा के अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी अमर कुमार पांडेय ने भी इस तरह का फरमान जारी करने की बात को गलत बताया है। उन्होंने कहा कि पुलिस दुष्कर्म मामले की जांच कर रही है। दुष्कर्म मामले पर हुई महापंचायत में मौजूद आदिवासी हो समाज और युवा महासभा के केंद्रीय अध्यक्ष भूषण पाट पिंगुवा और जिलाध्यक्ष गब्बर सिंह हेंब्रम का पुलिस ने बयान लिया। दोनों ने पुलिस को बताया कि दुष्कर्म मामले पर गांव में महापंचायत हुई थी। इसमें आरोपी द्वारा गलती कबूल करने पर उसे पंचायत ने सामाजिक एवं आर्थिक दंड दिया था। उसे जलाने का फरमान नहीं दिया गया था। 

दुष्कर्म के आरोपी को भेजा गया जेल
मंझारी थाना पुलिस ने नाबालिग के साथ दुष्कर्म करने वाले आरोपी रोबिन कुंकल को जेल भेज दिया है। इस मामले में गुरुवार को सदर एसडीपीओ अमर कुमार पांडेय ने पत्रकारों को बताया कि रोबिन गांव की मुंहबोली नाबालिग भतीजी के साथ एक ही गोत्र होने के बाद भी दो सालों से दुष्कर्म कर्म रहा था। जब पीड़िता को गर्भवती होने का अहसास होने लगा तो अपने परिजनों को इसकी जानकारी दी। परिजनों ने उसे एक निजी अस्पताल में ले जाकर जांच कराई, जहां चिकित्सक ने गर्भवती होने की पुष्टि की।

इसकी भनक लगते ही रोबिन गांव को छोड़कर चला गया और किसी और से शादी कर ली। पीड़िता के परिजन आरोपी की खोजबीन करने लगे। जब नहीं मिला तो इसकी जानकारी ग्रामीण मुंडा और पंचायत को दी गई। गांव में कई बार पंचायत की बैठक हुई, लेकिन एक बार भी रोबिन बैठक में नहीं आया। इसके बाद पीड़िता के परिजनों ने अपने आदिवासी हो समाज, युवा महासभा और सेंया मसकल महिला समिति तांबो को इस मामले की जानकारी दी। इसके बाद पुन: बैठक बुलाई गई। इसमें रोबिन ने उपस्थित होकर अपना गुनाह को कबूल किया। इसके बाद पीड़िता के बयान पर मंझारी थाना में मामला दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया।

CBI मामला:वर्मा और अस्थाना पद पर बने रहेंगे,राव को सिर्फ अंतरिम प्रभार

त्योहारों की चमक फीकी कर सकता है सोना, 6 साल में सबसे महंगा,जानें कीमत

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें