समय सीमा खत्म, निर्वाचन आयोग को नहीं भेजी बूथ रिपोर्ट
पंचायत चुनाव की तैयारियां एसआईआर की भेंट चढ़ गई हैं। अधिकारियों ने एसआईआर के अलावा किसी काम को गंभीरता से नहीं लिया है, जिससे जिला निर्वाचन आयोग के निर्देश का पालन नहीं हो सका। केवल पांच जिलों ने समय पर रिपोर्ट भेजी है, जबकि शेष प्रक्रिया में देरी हो रही है।

पंचायत चुनाव की तैयारियां एसआईआर की भेंट चढ़ गई हैं। अधिकारी एसआईआर के अलावा किसी काम को गंभीरता से नहीं ले रहे हैं। यही वजह है कि राज्य निर्वाचन आयोग के निर्देश के बावजूद जिला से समय पर बूथों की सत्यापन रिपोर्ट नहीं भेजी जा सकी। इसे 28 सितंबर तक ही भेजना था। 5 अक्तूबर को इसे राज्य स्तर पर प्रकाशित किया जाना है। हालांकि अद्यतन जानकारी के अनुसार मात्र पांच जिलों से ही इसकी रिपोर्ट भेजी गई है। इनमें पश्चिमी सिंहभूम, सरायकेला खरसावां, रांची, चतरा और सिमडेगा जिले शामिल हैं। इस प्रकार कोल्हान प्रमंडल के तीन में से दो जिलों ने अपनी रिपोर्ट भेज दी है。
राज्य निर्वाचन आयोग का शिड्यूल
राज्य निर्वाचन आयोग के शिड्यूल के अनुसार, मतदान केन्द्रों के प्रारूप का प्रकाशन एक सितंबर को कर देना था। एक से आठ सितंबर के बीच इस पर दावा-आपत्ति प्राप्त करनी थी। नौ से 12 सितंबर के बीच प्राप्त सभी दावा-आपत्तियों का निष्पादन करना था। इसके बाद 15 से 25 सितंबर के बीच आयोग से अनुमोदन प्राप्त करना था। मतदान केन्द्रों की सूची का अंतिम प्रकाशन 30 सितंबर को करना था। ये सब होने के बाद 5 अक्तूबर तक अंतिम रूप से प्रकाशित मतदान केन्द्रों की सूची की एक प्रति एवं पेन ड्राइव में पीडीएफ फाइल आयोग को उपलब्ध करानी थी।
सत्यापन की गंभीरता की कमी
पहली बार जो पत्र सभी बीडीओ को भेजा गया, उसे किसी ने गंभीरता से नहीं लिया। सभी का कहना है कि वे खुद और उनके कर्मचारी एसआइआर में व्यस्त हैं, इसलिए सत्यापन नहीं कराया जा सका। इसके आलोक में पंचायती राज विभाग की ओर से स्मार पत्र भेजा गया है। उम्मीद की जा रही है कि 14 अक्तूबर से सभी बीडीओ इसमें जुटेंगे तो अगले इस माह रिपोर्ट तैयार हो जाएगी। जिले में पंचायती राज पदाधिकारी का पद प्रभार भरोसे है। इस वजह से भी काम में तेजी नहीं आ पा रही है।

